Gold Price Crash: सोने के दामों में आने वाली है बड़ी गिरावट? खरीदने से पहले जान लें ये संकेत!

Gold Price Crash: अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से तय हो सकती है सोने की अगली चाल, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों और डॉलर की मजबूती का भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा असर.

Bharat 24

Gold Price Crash: भारत में सोने की कीमतों में आगे और गिरावट आएगी या फिर तेजी का दौर जारी रहेगा? यह सवाल इन दिनों सोना खरीदने और उसमें निवेश करने वालों के मन में है. बाजार में सोने की कीमतों को लेकर एक अहम संकेत मिल रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने के भाव पर दबाव देखने को मिल सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि अमेरिका से आने वाले महंगाई के आंकड़े हैं. दुनियाभर के निवेशकों की नजर फिलहाल अमेरिकी महंगाई के नए आंकड़ों पर टिकी हुई है.

सोने की कीमतों का सीधा संबंध वैश्विक अर्थव्यवस्था, अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों से होता है. अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आते हैं तो वहां के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखने की संभावना बढ़ जाती है. वहीं, महंगाई में नरमी आने पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Guru Nanak Jayanti 2026: PM Modi की मौजूदगी में शबद कीर्तन, LG और CM Rekha Gupta भी रहे मौजूद!