UP News: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब पार्टी के नेताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अंदर हाथापाई और थप्पड़ मारने तक की नौबत आ गई. घटना के दौरान वहां मौजूद पत्रकारों के कैमरों में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड होने की बात सामने आ रही है.
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की ओर से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी. कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा 'लोकतंत्र बचाओ और वोट बचाओ' था. इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे. इसी दौरान बैठने की जगह को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना साहनी और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि नगीना साहनी के साथ अभद्रता की गई और उन्हें थप्पड़ भी मारा गया.
ये भी पढ़ें- UP News: स्कॉलरशिप से नौकरी तक! युवाओं के लिए CM Yogi का बड़ा ऐलान