UP News: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का ऐलान किया है. इस सुविधा के तहत महिलाएं अपने परिवार के किसी एक सदस्य के साथ भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बेटियों, बहनों और माताओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र की हर महिला उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेगी.
सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को यात्रा के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर होने से बचाना है. रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं अपने मायके, रिश्तेदारों या धार्मिक स्थलों पर आसानी से जा सकेंगी. कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सरकार के फैसले के लिए आभार जताया. महिलाओं ने कहा कि इस सुविधा से उन्हें आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी और वे अपनी इच्छा के मुताबिक परिवार या रिश्तेदारों से मिलने जा सकेंगी.
ये भी पढ़ें- फ्री हेल्थ चेकअप से नियुक्ति पत्र तक... योगी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, महिलाओं के लिए भी अहम फैसला