यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी! इस विभाग में निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन; इतनी है वैकेंसी

UP Home Guard: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यूपी होमगार्ड विभाग में नई भर्ती निकली है. इस भर्ती के तहत प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पद भरे जाएंगे.

UP Government Jobs Recruitment in Home Guard Department to apply there are so many vacancies
Image Source: Social Media

UP Home Guard: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यूपी होमगार्ड विभाग में नई भर्ती निकली है. इस भर्ती के तहत प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पद भरे जाएंगे.

इस भर्ती का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है. हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.

कब से शुरू होंगे आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन 16 जून 2026 से शुरू होंगे. इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2026 रखी गई है. इसलिए उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भर लें. अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा. करेक्शन की अंतिम तारीख 13 जुलाई 2026 तय की गई है.

कुल कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती के जरिए कुल 295 पद भरे जाएंगे.

  • प्लाटून कमांडर: 52 पद
  • ब्लॉक ऑर्गनाइजर: 243 पद

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर भर्ती से जुड़ा लिंक खोलें
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें
  • जरूरी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए कोई बड़ा आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. सभी कैटेगरी (जनरल, OBC, SC, ST) के लिए सिर्फ ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस देनी होगी

योग्यता क्या चाहिए?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए. कुछ खास योग्यताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जैसे:

  • प्रादेशिक सेना में 2 साल सेवा
  • NCC का ‘B’ सर्टिफिकेट
  • होमगार्ड में कम से कम 3 साल का अनुभव

(नोट: अवैतनिक विभागीय कर्मचारियों के लिए इंटरमीडिएट भी मान्य है)

उम्र सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु: 40 साल

जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है, इसलिए समय पर आवेदन जरूर करें.

ये भी पढ़ें- अचानक धमाका, फिर 700 डिग्री भाप का कहर, अब तक 17 की मौत; छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसे की कहानी