'जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा...', लखनऊ में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर जोरदार जुबानी हमला बोला. लखनऊ में सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं, और सहायिकाओं को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र देने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र भवनों व बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण किया गया.

UP CM Yogi Adityanath lucknow speech target on the opposition
Image Source: ANI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर जोरदार जुबानी हमला बोला. लखनऊ में सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं, और सहायिकाओं को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र देने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र भवनों व बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2519 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं. इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने यह ऐलान भी किया कि इस साल 5000 से ज्यादा कार्यकत्रियों और 60,000 से अधिक सहायिकाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है.

सीएम योगी ने कहा कि, "6 वर्ष से छोटे बच्चों की देखभाल करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री हैं, उन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है. इन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने बताया कि, इस कार्यक्रम में 69 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किए हैं."

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि "जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीब की पीड़ा को नहीं देख सकते, वे मंचों पर भाषण देंगे, लेकिन वे उस पीड़ा के साथ जुड़ नहीं सकते." सीएम योगी ने कहा कि ये सभी काम पहले भी हो सकते थे लेकिन 2017 के पहले ये सब उम्मीद नहीं जा सकती थी. क्योंकि ये सब के लिए उनके पास फुर्सत ही नहीं थी. सीएम ने कहा कि जो गरीब की पीड़ा देखा होगा वही गरीब के बारे में सोंच सकता है.

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि "जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीब की पीड़ा को नहीं देख सकते हैं, वे मंचों पर भाषण देंगे, लेकिन वे उस पीड़ा के साथ जुड़ नहीं सकते." योगी ने कहा कि उनके (विपक्ष) लिए परिवार ही सबकुछ है, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, समाज को बांटने के लिए, पर्व और त्योहार के पहले दंगा करवाने के लिए, महिलाओं और व्यापारिसों की सुरक्षा सेंध लगाने वाले गुंडों की फौज उन्हें (विपक्ष) चाहिए. उनके काम की उम्मीद स्वप्न जैसा है.

ये भी पढ़ें: पिता चलाते हैं परचून की दुकान, बेटी ने किया UPPCS में टॉप... पढ़ें अनन्या त्रिवेदी की सक्सेस स्टोरी