लखनऊ/नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को 2025-26 का बजट पेश किया. यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान को समर्पित है. सरकार ने प्रतिभाशाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की घोषणा की है, जबकि युवाओं को रोजगार के लिए ब्याजमुक्त लोन मिलेगा.
बजट की मुख्य घोषणाएं:
'1. महिला सशक्तिकरण और शिक्षा
प्रतिभाशाली छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी.
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत हर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग मिलेगी.
युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना जारी रहेगी.
यह भी पढे़ं : रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की पहली वैश्य महिला मुख्यमंत्री, RSS की पसंद पर BJP ने लगाई मुहर
2. रोजगार और उद्योग
92,000 नई नौकरियां देने का लक्ष्य.
हर साल 1 लाख नए सूक्ष्म उद्यम स्थापित किए जाएंगे.
लखनऊ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी बनेगी.
3. इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास
बांके बिहारी कॉरिडोर, मथुरा-वृंदावन के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट.
अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा.
58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा.
आठ नए डेटा सेंटर पार्क बनाए जाएंगे.
4. एक्सप्रेस-वे और परिवहन
यूपी में 4 नए एक्सप्रेस-वे को मंजूरी:
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए – ₹900 करोड़.
गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और सोनभद्र से जोड़ने के लिए विंध्य एक्सप्रेस-वे – ₹50 करोड़.
मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार – ₹50 करोड़.
बुंदेलखंड-रीवा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए – ₹50 करोड़.
5. किसानों और पशुपालन के लिए योजनाएं
छुट्टा पशुओं की समस्या को खत्म करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान.
किसानों के लिए नई कृषि योजनाएं और सिंचाई सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
6. आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को राहत
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सेवा निगम बनेगा.
न्यूनतम वेतन 16,000 से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा.
प्रदेश में इस समय करीब 9 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं.
बजट से पहले वित्त मंत्री का संबोधन
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शेर पढ़ते हुए कहा:
"इस धरा से हर अंधेरे को मिटाकर सूर्य का पर्याय बनना चाहता हूं,
आदमी के शौर्य के इतिहास का श्रेष्ठतम अध्याय बनना चाहता हूं."
उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई भी पढ़ी और कहा कि यह बजट सनातन संस्कृति और ‘वंचित को वरीयता’ की भावना के अनुरूप है.
अब तक का सबसे बड़ा बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लगातार छठवीं बार यूपी का बजट पेश किया.
योगी 2.0 सरकार का यह चौथा और अब तक का सबसे बड़ा बजट है.
बजट पेश करने में 1 घंटा 41 मिनट का समय लगा.
विधानसभा सत्र को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.
यह भी पढे़ं : सोशल मीडिया पर अश्लीलता अब नहीं चलेगी, सरकार लाएगी डिजिटल इंडिया बिल