UP Breaking News: UP की 403 सीटों पर BJP की नजर! कोर कमेटी बैठक में जीत का फॉर्मूला तैयार? | CM Yogi

UP Breaking News: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में बीजेपी की कोर कमेटी ने बनाई रणनीति, 2022 में कम अंतर से जीती-हारी सीटों का हुआ विश्लेषण; युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर.

Bharat 24

UP BJP Meeting: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान 2022 के चुनाव में कम अंतर से जीती और हारी सीटों पर खास फोकस रखा गया.

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है. बीजेपी ने भी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में लखनऊ स्थित बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन को मजबूत करने के मुद्दे पर विस्तार से मंथन किया गया.

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: सोने के दामों में आने वाली है बड़ी गिरावट? खरीदने से पहले जान लें ये संकेत!