Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आम बजट 2026 पेश करने जा रही हैं. यह उनके कार्यकाल का नौवां बजट होगा, जिसमें दो अंतरिम बजट भी शामिल हैं. ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितताओं से गुजर रही है, भारत का यह बजट नीतिगत सुधारों और आर्थिक मजबूती की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है.
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए भाषण से संकेत मिलते हैं कि सरकार का फोकस इस बार भी रिफॉर्म-ओरिएंटेड बजट पर रहेगा. सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) में बदलाव, टैक्स सिस्टम को सरल बनाने और निवेश को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे इस बजट के केंद्र में हो सकते हैं.