Rohini Jail Murder: दिल्ली की रोहिणी जेल में एक विचाराधीन कैदी की हत्या से हड़कंप मच गया. सोमवार को आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल प्रमोद की मौत हो गई.
घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है. जेल के अंदर हुई इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं.
धारदार हथियार से किया हमला
प्रमोद आर्म्स एक्ट के मामले में रोहिणी जेल में बंद था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी.
प्रमोद की हत्या में भोला और मुकेश गैंग से जुड़े लोगों पर शक जताया जा रहा है. हालांकि, हमले में कौन-कौन शामिल था और हत्या की असली वजह क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है.
जेल में तंबाकू बेचता था प्रमोद
जानकारी के अनुसार, प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या तंबाकू बेचने को लेकर उसका किसी कैदी से विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.
ये भी पढ़ें- कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो छात्रों की मौत