UK Sky Turns Pink : आसमान और उसके रंग पर कई गाने सुने होंगे. हवाएं गुलाबी भी सुनी होंगी. लेकिन क्या कभी आपने सुना है आसमान गुलाबी? जी हां सोशल मीडिया पर यही सवाल किया जा रहा है. इसलिए क्योंकि ब्रिटेन के बर्मिंघम की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जहां आसमान का रंग नीला और काला नहीं गुलाबी दिखने लगा. इस खूबसूरती की तस्वीर लोगों ने खूब अपने फोन में खींची.
एक पल को लोगों के मन में डर पैदा होने लगा कि आखिर ये अचानक ऐसा क्यों हो रहा है. जाहिर है अगर किसी के भी सामने ऐसा दृश्य आ जाए तो हैरान होना स्वाभाविक है. मन में कई सवाल आए कि क्या कई अनहोनी होने वाली है? क्या था ये जिसके कारण आसमान गुलाबी होने लगा. आइए विस्तार से आपके इस सवाल का जवाब देते हैं.
आलोकिक घटना या फिर साइंस क्या है पीछे की कहानी?
दरअसल, स्टॉर्म “गोरेटी” के कारण बर्मिंघम और आसपास भारी बर्फबारी और घने बादल थे. वहीं बर्मिंघम सिटी फुटबॉल के सेंट एंड्रयूज स्टेडियम पर लगे तेज गुलाबी एलईडी लाइट्स आसमान की ओर चमक रहे थी. बर्फ के कारण रोशनी जब बर्फ पर गिरी तो घने बादलों की रोशनी ने लोगों को अपनी ओऱ आकर्षित किया. यानी बादल और बर्फ एक तरह से प्रकाश के “बड़े दर्पण” जैसा काम कर रहे थे.
Pink skies covered the city of Birmingham in England — and it’s not AI-generated.
— Jack Straw (@JackStr42679640) January 11, 2026
The phenomenon has a simple explanation: the local stadium was using pink lighting, and the layer of clouds together with snowfall reflected the light across the sky, creating the unusual effect. pic.twitter.com/MSor2283jL
कैसे दिखा गुलाबी रंग
दरअसल इन लाइट्स की किरणें बादलों और बर्फ पर गिरी जिसके कारण आसमान में प्रतिबिंबित हो गई. घने बादलों और आसमान ने इसे रेफ्लेक्टिव बना दिया. बर्फ में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण नीले रंग की तरंगों को ज्यादा बिखेरते हैं, जिससे लंबी तरंगें जैसे लाल और नारंगी रंग ज्यादा प्रभावी हो जाते हैं और परिणामस्वरूप गुलाबी रंग दिखाई देता है. बादलों और बर्फ की वजह से स्टेडियम की रोशनी दूर-दूर तक फैल गई.
फुटबॉल क्लब ने भी कर दिया कंफर्म
इस लाइट्स की कंफर्मेशन खुद बर्मिंघम सिटी फुटबॉल क्लब की ओर से ऑफिशियली दी गई है. उनका कहना है कि उनके स्टेडियम पर लगी LED लाइट्स ने खास इफेक्ट डाला और इसी इफेक्ट ने आकर्षित बनाया. जो घटना को काफी आधुनिक बनाती है. , खास मौसम की स्थिति और शहर की लाइटिंग मिलकर ऐसे जादुई नजारे पैदा कर सकती है.
यह भी पढ़ें: क्या तिब्बत कभी चीन का हिस्सा था? इतिहास के दस्तावेज़ खोलते हैं चौंकाने वाली सच्चाई