ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका! इस बैंक में अप्रेंटिस के 1865 पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

UBI Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार अवसर है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने देशभर में अप्रेंटिसशिप के 1865 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है.

UBI Apprentice Recruitment 2026 Union Bank vacancy details
Image Source: Freepik

UBI Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार अवसर है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने देशभर में अप्रेंटिसशिप के 1865 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई 2026 है, इसलिए अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.

पात्रता मानदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इसके साथ ही, 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है.

आवेदन प्रक्रिया

यह भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी. उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन पत्र भरते समय, आपको सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

आवेदन शुल्क

आवेदन के साथ आपको शुल्क भी जमा करना होगा. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 944 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. वहीं, जनरल और ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये है. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 236 रुपये निर्धारित है.

राज्य के अनुसार भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से देशभर में कुल 1865 पदों पर भर्ती की जाएगी. राज्यवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • अंडमान एन्ड निकोबार आइसलैंड: 1 पद
  • आंध्र प्रदेश: 303 पद
  • असम: 29 पद
  • बिहार: 60 पद
  • चंडीगढ़: 6 पद
  • छत्तीसगढ़: 25 पद
  • दादरा और नगर हवेली: 1 पद
  • दमन और दीव: 1 पद
  • गोवा: 5 पद
  • गुजरात: 58 पद
  • हरियाणा: 30 पद
  • हिमाचल प्रदेश: 1 पद
  • जम्मू कश्मीर: 2 पद
  • झारखंड: 34 पद
  • कर्नाटक: 131 पद
  • केरल: 39 पद
  • लद्दाख: 1 पद
  • लक्षद्वीप: 1 पद
  • मध्य प्रदेश: 116 पद
  • महाराष्ट्र: 196 पद
  • मेघालय: 1 पद
  • नागालैंड: 1 पद
  • दिल्ली: 48 पद
  • ओडिशा: 58 पद
  • पुदुचेरी: 1 पद
  • पंजाब: 21 पद
  • राजस्थान: 32 पद
  • सिक्किम: 2 पद
  • तमिलनाडु: 95 पद
  • तेलंगाना: 164 पद
  • त्रिपुरा: 1 पद
  • उत्तराखंड: 10 पद
  • उत्तर प्रदेश: 3335 पद
  • पश्चिम बंगाल: 56 पद

ये भी पढ़ें: UPSSSC Vacancy: यूपी में 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 700 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती