J&K Breaking: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता

J&K Breaking: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कारवाई करते हुए बारामूला और पुलवामा जिले से आतंकवादियों के दो ओवर ग्राउंड्स वर्कर्स को गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से हथियार, गोला बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

Bharat 24

J&K Breaking: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कारवाई करते हुए बारामूला और पुलवामा जिले से आतंकवादियों के दो ओवर ग्राउंड्स वर्कर्स को गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से हथियार, गोला बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं. उनके नेटवर्क और आकाओं का पता लगाने में लगी हुई है. बारामुला जिले के शरी इलाके में एजाज अहमद गनी को गिरफ्तार किया गया. उसके पास एक पिस्तल, मैगजीन और 10 कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

ये भी पढ़ें- Manjalpur By-Election Result: मांजलपुर उपचुनाव में BJP को प्रचंड बहुमत, 30630 वोटों से जीते सतीश पटेल