धोखेबाज निकले ट्रंप! पुतिन के सामने जेलेंस्की को छोड़ा अकेले, दिया ऐसा प्रस्ताव की सब हो गए हैरान

Trump Vs Zelensky: रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही. महीनों से चली आ रही इस लड़ाई को रोकने के लिए अब तक कई अंतरराष्ट्रीय कोशिशें हुईं, लेकिन नतीजा सिफर रहा. इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया है.

Trump left Zelensky alone in front of Putin and proposal that everyone was surprised
Image Source: Social Media

Trump Vs Zelensky: रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही. महीनों से चली आ रही इस लड़ाई को रोकने के लिए अब तक कई अंतरराष्ट्रीय कोशिशें हुईं, लेकिन नतीजा सिफर रहा. इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया है.

ट्रंप ने साफ कह दिया है कि अगर यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहता है तो उसे “कुछ समझौते” करने होंगे.

ट्रंप ने रखीं सख्त शर्तें

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को साफ संदेश दिया है कि जंग तभी थमेगी, जब क्रीमिया पर दावा छोड़ा जाएगा, जिसे रूस ने 2014 में अपने कब्जे में ले लिया था. नाटो में शामिल होने की जिद छोड़ी जाएगी, जो पुतिन की सबसे बड़ी आपत्ति भी है. यानी ट्रंप ने वही शर्तें दोहराईं, जिनका हवाला रूस बार-बार देता आया है.

अमेरिका की “दोहरी रणनीति”?

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका का रुख हमेशा से दोहरा रहा है. एक ओर उसने यूक्रेन को हथियार देकर युद्ध को लंबा खींचा, तो दूसरी ओर अब वह “शांति की शर्तें” थोपने की कोशिश कर रहा है. यही वजह है कि ट्रंप का ताजा बयान यूक्रेन के लिए झटका माना जा रहा है.

जेलेंस्की पर दबाव

ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात 18 अगस्त को होने वाली है. ऐसे में माना जा रहा है कि वाइट हाउस में जेलेंस्की को जबरदस्त दबाव का सामना करना पड़ेगा. सवाल ये है कि क्या यूक्रेन क्रीमिया और नाटो जैसी अहम मुद्दों पर झुकने को तैयार होगा? कुल मिलाकर, ट्रंप का यह बयान युद्ध को खत्म करने की बजाय नई बहस छेड़ रहा है. अब नज़रें 18 अगस्त की ट्रंप-पुतिन बैठक पर टिकी हैं, जहां यह तय हो सकता है कि आने वाले दिनों में जंग थमेगी या और भड़क जाएगी.

यह भी पढ़ें- ट्रंप के साथ हो गया खेला! अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेंस्की को हड़काया, व्हाइट हाउस में भिड़ेंगे दोनों!