Urban Cruiser Ebella: टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार पेश कर दी है. कंपनी ने Urban Cruiser Ebella से पर्दा उठाया है, जो तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टोयोटा की एंट्री को दर्शाती है. यह कार असल में Maruti e Vitara का रीबैज्ड वर्जन है, यानी दोनों गाड़ियां एक ही प्लेटफॉर्म, बैटरी पैक और टेक्नोलॉजी साझा करती हैं, लेकिन डिजाइन और ब्रांडिंग के मामले में दोनों अलग पहचान रखती हैं.
Urban Cruiser Ebella के लिए 25,000 रुपये में बुकिंग शुरू कर दी गई है और कंपनी जल्द ही इसकी कीमतों का आधिकारिक ऐलान करने वाली है.
डिजाइन: फ्यूचरिस्टिक लुक, दमदार SUV
क्योंकि Ebella, e Vitara पर आधारित है, इसलिए इसका ओवरऑल शेप काफी हद तक वैसा ही है. हालांकि टोयोटा ने इसे अलग पहचान देने के लिए फ्रंट और रियर डिजाइन में कई बदलाव किए हैं.
फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो इसमें मोटा बंपर, बड़े एयर डैम्स, बॉडी क्लैडिंग और ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दी गई है. LED हेडलैंप्स और पिक्सल-स्टाइल LED DRLs इसे एक मॉडर्न और इलेक्ट्रिक कार जैसा लुक देते हैं. नीचे की तरफ फॉक्स स्किड प्लेट SUV कैरेक्टर को और मजबूत बनाती है.
साइड से देखने पर 18-इंच के अलॉय व्हील्स, बड़े विंडो एरिया, शार्क-फिन एंटीना और क्लैडिंग नजर आती है. साइड प्रोफाइल भले ही e Vitara से मिलती-जुलती हो, लेकिन रियर डिजाइन में टोयोटा ने अलग टच दिया है. पीछे की ओर कूपे-जैसा लुक, शार्प बॉडी लाइन्स, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, मोटा रियर बंपर और कनेक्टेड LED टेललैंप्स मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम फील देते हैं.
इंटीरियर: प्रीमियम और फंक्शनल केबिन
Urban Cruiser Ebella का केबिन भी काफी हद तक e Vitara जैसा है, लेकिन टोयोटा की ब्रांडिंग के साथ इसे पेश किया गया है. इंटीरियर में ब्लैक और टैन कलर स्कीम दी गई है, जिसमें ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट्स इस्तेमाल किए गए हैं.
डैशबोर्ड का डिजाइन सिंपल लेकिन फ्यूचरिस्टिक है. इसमें ड्यूल-स्क्रीन सेटअप मिलता है और वर्टिकल AC वेंट्स केबिन को अलग लुक देते हैं. नया ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील टोयोटा लोगो के साथ आता है. सेंटर कंसोल में गियर-सेलेक्टर नॉब दिया गया है, जिससे केबिन ज्यादा क्लीन और खुला महसूस होता है.
पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अच्छा लेगरूम और हेडरूम मिलता है. बड़े विंडोज, फिक्स्ड ग्लास रूफ और स्लाइड व रिक्लाइन फंक्शन वाली रियर सीट्स लंबे सफर को ज्यादा आरामदायक बनाती हैं.
फीचर्स: टेक्नोलॉजी से भरपूर SUV
Toyota Urban Cruiser Ebella फीचर्स के मामले में काफी मजबूत नजर आती है. इसमें शामिल हैं:
इन फीचर्स के चलते Ebella सीधे तौर पर प्रीमियम कॉम्पैक्ट EV सेगमेंट को टारगेट करती है.
सेफ्टी: ADAS और 7 एयरबैग्स
सेफ्टी के मामले में भी टोयोटा ने कोई समझौता नहीं किया है. Ebella में कुल 7 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके साथ ही इसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें आगे और पीछे के ब्लाइंड-स्पॉट अलर्ट्स शामिल हैं.
अन्य सेफ्टी फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड के साथ), ABS EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं.
Maruti e Vitara को भारत NCAP में 5-स्टार और यूरो NCAP में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. चूंकि दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि Urban Cruiser Ebella भी समान सेफ्टी स्कोर हासिल करेगी.
बैटरी, रेंज और चार्जिंग
Urban Cruiser Ebella को भारत में दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा. दोनों वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी और भारतीय बाजार में यह सिर्फ फ्रंट-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ आएगी.
यह इलेक्ट्रिक SUV AC और DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इंटरनेशनल मार्केट में इसके AWD और डुअल-मोटर वर्जन भी उपलब्ध हैं, लेकिन भारत में फिलहाल ऐसा विकल्प नहीं मिलेगा.
कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी मजबूत बनाती है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई, देखें ड्रोन VIDEO