Breaking News : संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, लोकसभा में पास हुआ 'VB G -RAM-G' बिल

Today is the last day of the winter session of Parliament VB G -RAM-G

VB–G Ram G Bill: लोकसभा में बुधवार, 18 दिसंबर 2025, को भारी राजनीतिक हंगामे के बीच भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जुड़ा VB-G RAM-G विधेयक पारित कर दिया गया. बिल के पास होते ही विपक्षी दलों ने सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कई सांसद वेल में पहुंच गए, नारेबाजी की और विधेयक से जुड़े कागजात फाड़कर हवा में उछाल दिए, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई.

हालात इतने बिगड़ गए कि लोकसभा अध्यक्ष को कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.