Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा के गोचर से कई राशियों की किस्मत बदलेगी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

6 May Horoscope: बुधवार, 6 मई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में और ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा. इस बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है, तो कुछ के लिए करियर और नौकरी में अच्छे मौके बन सकते हैं.

Today Horoscope Due to the transit of Moon the fortunes of many 12 zodiac signs
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

6 May Horoscope: बुधवार, 6 मई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में और ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा. इस बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है, तो कुछ के लिए करियर और नौकरी में अच्छे मौके बन सकते हैं.

कुल मिलाकर आज का दिन आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर माना जा रहा है. पारिवारिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा और रिश्तों में मिठास आएगी. हालांकि कुछ राशियों को सावधानी भी बरतनी होगी.

मेष राशि

आज आपको अपने रिश्तों पर खास ध्यान देना होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें और बात को प्यार से सुलझाएं. पैसे उधार लेने या देने से बचें. बिजनेस में कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है.

वृषभ राशि

आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा. कोई नया कोर्स या नई शुरुआत आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा. नौकरी में चल रही समस्या किसी की मदद से हल हो सकती है.

मिथुन राशि

आज आपका हुनर और काम करने का तरीका आपको पहचान दिलाएगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं. लेकिन लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें, सतर्क रहें.

कर्क राशि

आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मन हल्का महसूस करेगा. बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में समाधान निकल सकता है. प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

सिंह राशि

आज आय बढ़ने के संकेत हैं. नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी. व्यापार में सुधार दिखेगा. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है. नौकरी का नया ऑफर भी मिल सकता है.

कन्या राशि

आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन काम को नजरअंदाज न करें. सेहत का ध्यान रखें और कोई भी परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह लें. वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है. संतान को लेकर चिंता रह सकती है.

तुला राशि

आज दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा. काम का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत का फल मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर घर में मेहमान आने से. किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन न करें, नुकसान हो सकता है.

वृश्चिक राशि

आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा. कई काम एक साथ मिल सकते हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे. कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार में कोई महत्वपूर्ण चर्चा होगी, जिससे समाधान निकलेगा. जीवनसाथी के साथ बात करके कोई पुराना मुद्दा हल हो सकता है.

धनु राशि

आज खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें. घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रखें. छात्रों का तनाव कम होगा. पिता से थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन धैर्य जरूरी है.

मकर राशि

आज आपके नए आइडिया काम में सफलता दिला सकते हैं. पार्टनरशिप के अच्छे मौके बनेंगे. लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. चोरी या नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें. कोई पुराना दोस्त मिल सकता है.

कुंभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई और काम दोनों में सुधार होगा. ऑफिस में राजनीति से दूर रहें. संतान का सहयोग मिलेगा. किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी रखें. नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है.

मीन राशि

आज खुशियों का माहौल रहेगा. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. ऑफिस में कोई सरप्राइज मिल सकता है. यात्रा लाभदायक रहेगी. प्रॉपर्टी से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. आप दूसरों की मदद करेंगे, जिससे आपकी पहचान और मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें- बंगाल की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा - ऐतिहासिक और निर्णायक...