Aaj Ka Rashifal: रात के समय चंद्रमा ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है. गुरुवार सुबह चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे, जिसे ज्योतिष में नई शुरुआत, तेजी और उपचार का प्रतीक माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी केतु हैं और इसके देवता अश्विनी कुमार हैं, जिन्हें देवताओं का वैद्य कहा जाता है. वहीं, बुध अभी भी मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं और 24 जुलाई तक इसी स्थिति में रहेंगे. ऐसे में नए अनुबंध, बड़े निवेश या महंगी खरीदारी जैसे फैसलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. दूसरी ओर, गुरु कर्क राशि में उच्च अवस्था में पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं, जिससे गुरु पुष्यामृत योग का प्रभाव बना हुआ है. शुभ कार्यों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है. शुक्र सिंह राशि के मघा नक्षत्र में और मंगल वृषभ राशि के रोहिणी नक्षत्र में स्थित हैं. गंडांत दोष समाप्त होने के बाद आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है.
मेष राशि
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में स्थित हैं, जिससे पूरे दिन उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने के संकेत हैं. संपत्ति या जमीन से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिल सकती है. परिवार से जुड़ी योजनाएं, जैसे घर बदलना या नया घर लेने का विचार भी आगे बढ़ सकता है. हालांकि बुध वक्री होने के कारण भाई-बहनों के साथ किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य सुधार के लिए आज शुरू किया गया कोई प्रयास लाभदायक रहेगा. बच्चों के साथ व्यवहार में संयम रखें और जीवनसाथी से खुलकर संवाद करें.
वृषभ राशि
आज का दिन आत्ममंथन और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए अच्छा रहेगा. यदि किसी पुरानी चिंता का समाधान तलाशेंगे तो राहत मिल सकती है. अच्छी नींद और मानसिक शांति का लाभ मिलेगा. माता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. वाहन से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है या नया वाहन लेने का विचार बन सकता है. आर्थिक मामलों में पुराने लेन-देन सामने आ सकते हैं, इसलिए फिलहाल नया निवेश करने से बचें. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
मिथुन राशि
आज आपकी किसी पुरानी इच्छा के पूरी होने की संभावना बन सकती है. पुराने मित्र से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है. बुध के वक्री होने के कारण फिलहाल बड़े निवेश और महंगी खरीदारी से दूरी बनाए रखें. करियर में पुराने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना अधिक लाभ देगा. अटका हुआ धन मिलने के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में आर्थिक निर्णय लेने से बचें.
कर्क राशि
करियर के क्षेत्र में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारियों या सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. उच्च के गुरु आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना रहे हैं, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार और जीवनसाथी के लिए समय निकालें. किसी भी निर्णय से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी रहेगा.
सिंह राशि
भाग्य का साथ मिलने से यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. शुक्र के प्रभाव से आपका आकर्षण बढ़ेगा और सामाजिक दायरा मजबूत होगा. आमदनी बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. करियर में स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन बुध की वक्री चाल के कारण किसी भी बात पर जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें. परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा.
कन्या राशि
आज पुराने विवाद या लंबे समय से अटके मामलों का समाधान निकल सकता है. बीमा, टैक्स या दस्तावेजों से जुड़े कार्य पूरे होने के योग हैं.
करियर में पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा. नया समझौता करने की बजाय पुराने कार्यों को पूरा करना बेहतर रहेगा. साझेदारी में धैर्य और समझदारी से काम लें.
तुला राशि
जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा. साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं. आय बढ़ने के संकेत हैं.हालांकि किसी पुराने अवसर पर आंख बंद करके भरोसा न करें. प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए संयम जरूरी रहेगा. तनाव से बचने के लिए मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताएं.
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य सुधार के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. यदि किसी इलाज या नई दिनचर्या की शुरुआत करेंगे तो उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है. व्यापारिक साझेदारी में सकारात्मक प्रगति होगी. लंबी यात्रा का योग बन सकता है. गोपनीय मामलों में सतर्क रहें और दूसरों की सलाह सोच-समझकर ही स्वीकार करें.
धनु राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक खुशी मिलेगी. परिवार के किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. बुध की वक्री चाल के कारण नए व्यापारिक समझौते फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व दें.
मकर राशि
घर-परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वाहन या संपत्ति से संबंधित लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं. बातचीत में आपकी समझदारी काम आएगी. साझेदारी से लाभ मिलने के संकेत हैं. पुरानी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें.
कुंभ राशि
आज संचार और संपर्क के मामलों में सफलता मिल सकती है. भाई-बहनों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत होगी. आर्थिक मामलों में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम शुरू करना लाभदायक रहेगा. रचनात्मक कार्यों में पुराने अनुभव फायदा देंगे. रिश्तों में प्रेम और सहयोग बना रहेगा.
मीन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. प्रेम संबंधों में समझ और विश्वास बढ़ेगा. धैर्य बनाए रखने से कठिन परिस्थितियों का समाधान मिलेगा. घरेलू मामलों में पुरानी बातें फिर से उठ सकती हैं, इसलिए संयम से काम लें. करियर और व्यवसाय में आज अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता रहेगी. परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने से सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी.
ये भी पढ़ें-Amarnath Yatra 2026: 5 दिन में ही अंतर्धान हुए बाबा बर्फानी; दर्शन के लिए 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़