तीन वैज्ञानिकों को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार, जानिए कौन हैं ये दिग्गज और क्या है इनकी खोज

Nobel Prize in Chemistry: विज्ञान की दुनिया में हर साल इंतजार रहता है उस एक घोषणा का, जो वैश्विक स्तर पर शोध और खोज को सम्मान देती है, नोबेल पुरस्कार. 2025 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान हो चुका है, और इस बार यह सम्मान तीन देशों के तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला है.

Three scientists received the Nobel Prize for Chemistry, know who these giants are and what is their discovery
Image Source: Social Media

Nobel Prize in Chemistry: विज्ञान की दुनिया में हर साल इंतजार रहता है उस एक घोषणा का, जो वैश्विक स्तर पर शोध और खोज को सम्मान देती है, नोबेल पुरस्कार. 2025 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान हो चुका है, और इस बार यह सम्मान तीन देशों के तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला है.

इनमें शामिल हैं, जापान के सुसमू कितागावा, ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड रॉबसन, और अमेरिका के ओमर एम. यागी. ये तीनों वैज्ञानिक उन्नत आणविक संरचनाओं के विकास में अपनी अहम भूमिका के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के हकदार बने हैं. नोबेल समिति यानी रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार, 8 अक्टूबर को इसकी घोषणा की. विज्ञान की दुनिया में इसे साल की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है.

थोड़ा इतिहास भी जान लीजिए…

अब तक (1901 से 2024 तक), 116 नोबेल पुरस्कार रसायन विज्ञान के क्षेत्र में दिए जा चुके हैं, जिन्हें 195 वैज्ञानिकों ने प्राप्त किया है. पिछले साल यानी 2024 में यह पुरस्कार मिला था डेविड बेकर (वाशिंगटन यूनिवर्सिटी) और गूगल डीपमाइंड के वैज्ञानिकों, डेमिस हसाबिस और जॉन जंपर को, जिनका काम प्रोटीन फोल्डिंग और AI से जुड़ा था.

2025 के अब तक घोषित नोबेल पुरस्कार 

मेडिसिन (सोमवार):

मैरी ई. ब्रंको, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन सकागुची को मिला

विषय: Peripheral Immune Tolerance की खोज

फिजिक्स (मंगलवार):

जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट, जॉन एम. मार्टिनिस

विषय: क्वांटम टनलिंग और इसकी रोज़मर्रा की तकनीक में भूमिका

केमिस्ट्री (बुधवार):

सुसमू कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, ओमर एम. यागी

विषय: मॉलेक्युलर फ्रेमवर्क्स पर आधारित नई संरचनात्मक खोजें

अभी बाकी हैं ये बड़े नाम…

साहित्य का नोबेल: गुरुवार

शांति का नोबेल: शुक्रवार

इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र): अगले सोमवार

इसके बाद 10 दिसंबर को होगा भव्य नोबेल पुरस्कार समारोह, जो कि नोबेल के जनक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि होती है. उन्होंने ही इस पुरस्कार की नींव रखी थी. अल्फ्रेड नोबेल, एक स्वीडिश वैज्ञानिक और उद्योगपति, डायनामाइट के आविष्कारक थे, और 1896 में उनका निधन हुआ था.

यह भी पढ़ें- 'दे दो केवल 15 ग्राम,रखो अपनी धरती तमाम...', इशारों ही इशारों में मांझी ने भाजपा से मांगी इतनी सीटें