Toxic Movie First Song: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है. फिल्म की रिलीज नजदीक आते ही दर्शकों के बीच उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच होली के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज किया, लेकिन उम्मीदों के विपरीत यह गाना फैंस को पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर पाया. रिलीज के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
ऑडियो रिलीज से फैंस हुए निराश
फिल्म का पहला सिंगल ‘तबाही’ केवल ऑडियो फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसका कोई विजुअल वीडियो रिलीज नहीं किया गया. यही बात दर्शकों को खटक गई. फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. खासकर पहले गाने से उन्हें फिल्म की झलक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सिर्फ ऑडियो रिलीज ने उनके उत्साह को थोड़ा कम कर दिया.
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की. कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में “मार्च में अप्रैल फूल” जैसा अनुभव बताया, तो कुछ ने मेकर्स से गाने का वीडियो रिलीज करने की मांग भी की. साफ है कि दर्शक फिल्म से जुड़ी विजुअल प्रेजेंटेशन को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित हैं.
YASH - KIARA ADVANI: 'TOXIC' FIRST SINGLE ANNOUNCEMENT POSTER – 19 MARCH 2026 RELEASE... Fire. Desire. Intensity... #Tabaahi – the first single from #Toxic, featuring #Yash and #KiaraAdvani – drops on 2 March 2026... Here's the striking poster of the track.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 27, 2026
The song is composed… pic.twitter.com/NXZbg219nX
पोस्टर ने बढ़ाई थीं उम्मीदें
गाने से पहले जारी किए गए पोस्टर ने फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ा दी थीं. उस पोस्टर में कियारा आडवाणी और यश समुद्र किनारे एक इंटेंस लुक में नजर आए थे. उस विजुअल में रोमांस और ड्रामा का मिश्रण दिखाई दिया था, जिससे दर्शकों को लगा था कि गाने में भी इसी तरह की सिनेमैटिक झलक देखने को मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिससे फैंस थोड़े निराश दिखे.
कई भाषाओं में रिलीज हुआ गाना
‘तबाही’ गाने को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. म्यूजिक विशाल मिश्रा ने तैयार किया है. हिंदी में इसके बोल राज शेखर ने लिखे हैं, जबकि कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी अलग-अलग गीतकारों ने इसे तैयार किया है. यह मल्टी-लैंग्वेज रिलीज फिल्म की पैन-इंडिया अपील को मजबूत करने की कोशिश है.
फिल्म की रिलीज और बॉक्स ऑफिस क्लैश
‘टॉक्सिक’ के अब तक दो टीजर सामने आ चुके हैं, जिनमें फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर दुनिया दिखाई गई है. दूसरे टीजर में यश का नया लुक भी चर्चा का विषय बना था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च 2026 को रिलीज हो सकता है.
फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होगा. इस बड़े क्लैश को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है.
ये भी पढ़ें- यूएई के बाद नरेंद्र मोदी ने बहरीन और सऊदी अरब के नेताओं से की बात, ईरान हमलों पर जताई कड़ी आपत्ति