सात मिनट और पेरिस के लूव्र म्यूजियम में चोरों ने किया हाथ साफ, बिना हथियार उड़ा ले गए ये कीमती चीज

Robbery In Louvre Museum: फ्रांस की राजधानी पेरिस के विश्वप्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम में एक सनसनीखेज़ चोरी हुई है, जिसने कला प्रेमियों और सुरक्षा विशेषज्ञों दोनों को हिलाकर रख दिया है. रविवार की सुबह, जब पूरे म्यूजियम में सन्नाटा छाया था, तभी कुछ नकाबपोश चोर स्कूटर पर सवार होकर बेहद प्रोफेशनल तरीके से म्यूजियम में घुस आए.

thieves made off with the Louvre Museum in Paris stealing these precious items without a weapon
Image Source: Social Media/X

Robbery In Louvre Museum: फ्रांस की राजधानी पेरिस के विश्वप्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम में एक सनसनीखेज़ चोरी हुई है, जिसने कला प्रेमियों और सुरक्षा विशेषज्ञों दोनों को हिलाकर रख दिया है. रविवार की सुबह, जब पूरे म्यूजियम में सन्नाटा छाया था, तभी कुछ नकाबपोश चोर स्कूटर पर सवार होकर बेहद प्रोफेशनल तरीके से म्यूजियम में घुस आए. डिस्क कटर की मदद से शीशे को काटकर उन्होंने महज़ सात मिनट में नेपोलियन और महारानी के संग्रह से जुड़े नौ कीमती गहनों को उड़ा लिया. इतनी तेज़ी से हुई इस चोरी ने पेरिस के इतिहास में एक नया माचिस केस दर्ज करवा दिया है.

पेरिस के गृह मंत्री लॉरेंट न्यून्येज ने मीडिया को बताया कि चोरों ने निर्माणाधीन हिस्से का फायदा उठाकर सीन नदी की ओर से म्यूजियम के अंदर प्रवेश किया. उन्होंने डिस्क कटर का उपयोग कर शीशे को काटा और अपोलो गैलेरी के दो डिस्प्ले से निशानाबद्ध गहनों को चुरा लिया. मंत्री के मुताबिक, यह कोई साधारण चोरी नहीं बल्कि पहले से अच्छी तरह योजना बनाकर की गई पेशेवर टीम की कार्रवाई थी.

चोरी के गहनों की खासियत

चोरी गए नौ गहनों में से एक टूटा हुआ टुकड़ा म्यूजियम के बाहर मिला, जो महारानी यूजनी डे मोंटिज़ो के मुकुट का हिस्सा माना जा रहा है. ये गहने फ्रांस के समृद्ध इतिहास और शाही धरोहर का हिस्सा हैं, जिनकी कीमत और ऐतिहासिक महत्व अकल्पनीय है.

शहर में खलबली, मेयर का बयान

पेरिस सेंटर के मेयर एरियल वेइल ने कहा, “यह घटना फिल्मी कहानियों से कम नहीं. लूव्र जैसे सुरक्षित म्यूजियम में इतनी आसानी से चोरी होना बेहद चिंताजनक है. हम उम्मीद करते हैं कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.”

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह वारदात ऐसे वक्त हुई है जब विश्वभर में संग्रहालयों की सुरक्षा को लेकर सजगता बढ़ाई जा रही है. यह चोरी न केवल फ्रांस के लिए, बल्कि पूरे कला जगत के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि सुरक्षा व्यवस्था में और कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें- Google का दिवाली धमाका ऑफर, सिर्फ 11 रुपये में मिल रहा 2TB स्टोरेज और ये धाकड़ फीचर, ऐसे करें क्लेम