Bihar Politics: बिहार MLC के शपथ ग्रहण समारोह में ये नाम शामिल! जानें किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में निर्विरोध चुने गए 10 नवनिर्वाचित MLC आज शाम 4 बजे एनेक्सी के मुख्य सभागार में लेंगे शपथ, कार्यक्रम में मंत्री निशांत कुमार और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मौजूदगी रहेगी खास आकर्षण, जबकि मंत्री दीपक प्रकाश को एनडीए सूची से बाहर किए जाने पर राजनीतिक चर्चाओं ने पकड़ा जोर.

Bharat 24

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में आज बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम होने जा रहा है, जहां 10 नवनिर्वाचित MLC शाम 4 बजे शपथ ग्रहण करेंगे. यह आयोजन विधान परिषद के उप भवन (एनेक्सी) के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया है.

इनमें बिहार सरकार के मंत्री निशांत कुमार और भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता पवन सिंह का नाम भी शामिल है, जो आज औपचारिक रूप से एमएलसी पद की शपथ लेंगे. करीब 20 दिन पहले बीजेपी से 4, जेडीयू से 4, एलजेपी (आर) और राजद से 1-1 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की थी. चुनाव प्रक्रिया में खास बात यह रही कि 10 सीटों के लिए केवल 10 ही नामांकन दाखिल हुए थे, जिसके चलते सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए. हालांकि, मंत्री दीपक प्रकाश को इस बार एनडीए की सूची में जगह नहीं मिली, जिसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें- वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार; मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू... 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात