Air Marshal Ashutosh Dixit: भारतीय वायु सेना को नया नेतृत्व मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायु सेना के 51वें उप प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff) के रूप में पदभार संभाल लिया है. तीन दशक से अधिक लंबे सैन्य करियर, 3300 घंटे से ज्यादा की उड़ान और कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले एयर मार्शल दीक्षित देश के सबसे अनुभवी फाइटर पायलटों में गिने जाते हैं.
उन्होंने एयर मार्शल नागेश कपूर का स्थान लिया है. इससे पहले वह चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) के पद पर तैनात थे और त्रि-सेवा समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के पास 3,300 घंटे से अधिक का फ्लाइंग अनुभव है. उन्होंने एचपीटी-32, एएन-32, एवीआरओ, किरण, जगुआर, आईएल-78 और हॉक जैसे कई विमानों को उड़ाया है. वह एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं.
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार MLC के शपथ ग्रहण समारोह में ये नाम शामिल! जानें किसे मिलेगी जिम्मेदारी?