पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी का दिखा अलग रूप, फेमस झालमुड़ी का चखा स्वाद; देखें VIDEO

PM Modi Jhalmudi Video: नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उनका प्रचार सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला जब वे झारग्राम में रुककर मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लेते नजर आए.

PM Modi different look seen during West Bengal election campaign tasted the famous Jhalmudi video
Image Source: Social Media

PM Modi Jhalmudi Video: नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उनका प्रचार सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला जब वे झारग्राम में रुककर मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लेते नजर आए. झारग्राम में सभा के दौरान पीएम मोदी अचानक एक स्थानीय दुकान पर रुक गए. 

वहां उन्होंने दुकानदार से खुद झालमुड़ी बनाने को कहा और बड़े आराम से उसका स्वाद लिया. दिलचस्प बात यह रही कि दुकानदार पैसे लेने से मना कर रहा था, लेकिन पीएम मोदी ने खुद उसे पैसे दिए. इस दौरान उन्होंने दुकानदार से बातचीत भी की, जिससे वहां मौजूद लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया.

मजेदार बातचीत ने खींचा ध्यान

जब दुकानदार झालमुड़ी बना रहा था, तो उसने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वे प्याज खाते हैं. इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां, प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं.” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल हल्का-फुल्का हो गया.

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शेयर किया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुकानदार उनसे पैसे लेने में झिझक रहा है और कह रहा है कि उनका आना ही उसके लिए बड़ी बात है. लेकिन पीएम मोदी ने उसे पैसे देकर ही झालमुड़ी ली, जिससे उनका सादा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया.

TMC सरकार पर साधा निशाना

अपने भाषणों में पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठ के कारण भाषा और संस्कृति पर असर पड़ रहा है और तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समुदायों के अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है.

“न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई” का आरोप

झारग्राम की रैली में पीएम मोदी ने TMC सरकार पर ‘न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई’ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति धीमी हो गई है और लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.

इसके अलावा उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे, किसानों की समस्याओं और पिछड़े वर्गों के लिए केंद्र की योजनाओं को लागू न करने को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की.

प्रचार में अलग अंदाज

इस पूरे दिन में जहां एक तरफ पीएम मोदी ने राजनीतिक मुद्दों पर जोरदार भाषण दिए, वहीं दूसरी तरफ झालमुड़ी खाने का उनका अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. यह पल उनके प्रचार अभियान में एक हल्का और मानवीय पहलू दिखाता है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- नेतन्याहू को ये फैसला लेना पड़ेगा भारी? सऊदी अरब समेत 16 मुस्लिम देश गुस्से से लाल, जानें पूरा मामला