Dhamaal 4 Trailer: हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' के चौथे भाग का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर है. फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. एक बार फिर अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं.
ट्रेलर में दिखा कॉमेडी और एडवेंचर का तड़का
रिलीज हुए ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी, रोमांच और खजाने की खोज से जुड़ी कहानी की झलक देखने को मिलती है. फिल्म के मुख्य किरदार एक बार फिर खजाने की तलाश में निकलते हैं, जहां मजेदार घटनाएं और हास्यपूर्ण परिस्थितियां दर्शकों का मनोरंजन करती हैं. ट्रेलर में पुराने कलाकारों के साथ कई नए चेहरे भी नजर आते हैं.
It is officially back. The makers of Dhamaal 4 just confirmed its theatrical release date for July 10, 2026. pic.twitter.com/aBUByQA3L6
— asif khan (@_asif) June 12, 2026
फ्रेंचाइजी में शामिल हुए नए कलाकार
इस बार फिल्म की स्टारकास्ट में कुछ नए कलाकारों की एंट्री हुई है. इनमें ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, रवि किशन, उपेंद्र लिमये और विजय पाटकर शामिल हैं. खास बात यह है कि 'सिंघम 3' के बाद अजय देवगन और रवि किशन फिर एक बार साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे. ट्रेलर में रवि किशन का अलग अंदाज भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है.
भोजपुरी गाने का भी मिलेगा स्वाद
फिल्म में भोजपुरी रंग भी देखने को मिलेगा. गायक नीलकमल सिंह की आवाज में लोकप्रिय गीत 'फुलौरी बिना चटनी कईसे बनी' को शामिल किया गया है, जो कॉमेडी के माहौल को और मनोरंजक बनाने का काम करता है.
दर्शकों ने दिए मजेदार रिएक्शन
ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने फिल्म की कॉमेडी की तारीफ करते हुए इसे एक मनोरंजक पारिवारिक फिल्म बताया है. कुछ दर्शकों ने कहा कि 'धमाल' फ्रेंचाइजी उनके बचपन की यादों से जुड़ी हुई है, जबकि कई यूजर्स ने इसकी तुलना दूसरी कॉमेडी फिल्मों से करते हुए इसे अधिक मनोरंजक बताया.
कब रिलीज होगी फिल्म?
'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म के निर्माता अजय देवगन, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं. यह बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- केन विलियमसन ने 16 साल लंबे क्रिकेट करियर पर लगाया विराम, इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान