Rental Wives Trend: दुनिया भर के देशों में अपनी-अपनी परंपराओं, नाइटलाइफ और घूमने के स्थानों के लिए मशहूर हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है, जहां पर एक बिल्कुल अलग चलन है? दरअसल, थाईलैंड में "रेंटल वाइफ" यानी किराए पर बीवी रखने की परंपरा है. यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन थाईलैंड के कुछ शहरों में यह एक आम बात बन चुकी है. खासकर वे पर्यटक जो अकेले यात्रा करते हैं, वे यहां बीवी किराए पर ले सकते हैं. आइए जानते हैं, यह परंपरा कैसे शुरू हुई और यह काम कैसे करता है.
थाईलैंड, जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों और नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध है, एक ऐसा देश है जहां रेंटल वाइफ की परंपरा विकसित हुई है. यह परंपरा खासकर पटाया जैसे पर्यटन स्थलों में देखने को मिलती है, जहां महिलाएं कुछ समय के लिए पर्यटकों के साथ पत्नी की तरह रहती हैं. यह किसी पारंपरिक शादी या कानूनी संबंध का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक निजी समझौता होता है.
इस व्यवस्था में महिला को कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक या महीनों तक साथी के रूप में रहना होता है. इसके दौरान दोनों पक्ष अपनी सहमति से शर्तें तय करते हैं, जैसे घूमने-फिरने जाना, समय बिताना, देखभाल करना आदि.
रेंटल वाइफ का बिजनेस कैसे बना?
समय के साथ, थाईलैंड में रेंटल वाइफ का यह चलन एक बड़े बिजनेस का रूप ले चुका है. पर्यटन के बढ़ने के साथ अकेले यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी, और उनके लिए साथी की मांग भी ज्यादा हुई. इस चलते ही रेंटल वाइफ की परंपरा ने बढ़त पाई. इसके अलावा, यह व्यवस्था आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक कमाई का जरिया बन गई है. कई महिलाएं इस व्यवस्था को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का एक तरीका मानती हैं.
रेंटल वाइफ की कीमत क्या होती है?
रेंटल वाइफ की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे महिला की उम्र, खूबसूरती, शिक्षा और समय की अवधि. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कीमत की रेंज लगभग 1,600 डॉलर से लेकर 1,16,000 डॉलर तक हो सकती है. हालांकि, यह पूरा सिस्टम कोई सरकारी कानून के तहत नहीं है, बल्कि यह एक निजी समझौते के आधार पर चलता है.
रेंटल वाइफ ट्रेंड पर किताब में खुलासा
हाल ही में एक किताब "Thai Taboo: The Rise of Wife Rental in Modern Society" में रेंटल वाइफ के इस ट्रेंड का विस्तार से जिक्र किया गया है. किताब में बताया गया है कि कैसे यह परंपरा तेजी से बढ़ रही है और अब थाईलैंड की सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन संस्कृति का एक अहम हिस्सा बन चुकी है. किताब में यह भी बताया गया है कि कई बार अस्थायी रिश्ते स्थायी रिश्तों में बदल जाते हैं, जिससे यह ट्रेंड और भी चर्चा में आ गया है.
ये भी पढ़ें- MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, दो बेटियों प्रतिभा सिंह और खुशी राय ने किया टॉप