Tesla Y Model Launched In India: भारत में इलेक्ट्रिक कार प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. Tesla ने आखिरकार अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक SUV Model Y को भारतीय बाज़ार में उतार दिया है. यह गाड़ी दो वेरिएंट्स में पेश की गई है: रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव (LR RWD). हालांकि, भारत में इसका ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन नहीं लॉन्च किया गया है.
क्या है कीमत और कब से मिलेगी डिलीवरी?
कलर और इंटीरियर विकल्प
Tesla Model Y के दोनों वेरिएंट्स 6 रंग विकल्पों में उपलब्ध हैं, जिसमें स्टेल्थ ग्रे स्टैंडर्ड कलर है. बाकी पांच रंग प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं. इंटीरियर की बात करें तो ये ऑल-ब्लैक केबिन स्टैंडर्ड है. ब्लैक-एंड-व्हाइट डुअल-टोन इंटीरियर चाहने वालों को ₹95,000 अतिरिक्त चुकाने होंगे. फीचर्स और रेंज की बात की जाए तो Model Y के बेस वर्जन (RWD) में आपको मिलते हैं.
500 किमी WLTP रेंज. 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 5.9 सेकंड में. टॉप स्पीड – 201 किमी/घंटा. वहीं लॉन्ग रेंज वर्जन में. 622 किमी WLTP रेंज. 0 से 100 किमी/घंटा मात्र 5.6 सेकंड में. टॉप स्पीड – 201 किमी/घंटा. दोनों वेरिएंट्स में 19-इंच अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.Tesla Model Y के साथ ग्राहक फुल सेल्फ-ड्राइविंग कैपेबिलिटी वाला ऑटोनॉमस ड्राइविंग पैकेज भी ले सकते हैं. इसकी कीमत ₹6 लाख अतिरिक्त है.
यह भी पढ़ें: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, ग्रेटर नोएडा में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 500 से ज्यादा को मिलेगी जॉब