Vivo T5 Lite 5G: वीवो अपना नया 5जी स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है. वीवो की टी सीरीज का यह नया स्मार्टफोन लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
फोन को लेकर फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया की वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है. माइक्रोसाइट के अनुसार, यह फोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा. फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. Vivo T5 Lite 5G को 16 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा.
दो कलर और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा फोन
माइक्रोसाइट में दिखी तस्वीरों से पता चलता है कि फोन को हल्के नीले और काले रंग में पेश किया जा सकता है. फोन के पीछे डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. कंपनी आने वाले दिनों में इसके कुछ और फीचर्स का खुलासा कर सकती है.
The wait ends soon, and the Turbo experience begins.
— vivo India (@Vivo_India) July 10, 2026
Meet the vivo T5 Lite 44W on 16th July 2026.#vivoT5Lite #GetSetTurbo pic.twitter.com/KLFKwqehej
Vivo T5 Lite 5G के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 Lite 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है. इसके अलावा फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.
यह फोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है. इसके अलावा फोन में मजबूत डिजाइन के लिए मिलिट्री ग्रेड मजबूती मिलने की भी संभावना है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन वीवो के OriginOS 6 पर काम कर सकता है. इसमें एआई कैप्शन, एआई क्रिएशन, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, एआई डॉक्यूमेंट्स और प्राइवेट स्पेस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
Vivo T4 Lite 5G की कीमत और फीचर्स
वीवो ने पिछले साल Vivo T4 Lite 5G को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. इस फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 90Hz रिफ्रेश रेट और 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है. अब नए Vivo T5 Lite 5G से कंपनी को बजट 5जी स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- भारतीय सेना को मिलेंगे 840 कामिकेज ड्रोन, टाटा और निबे डिफेंस को मिला बड़ा ऑर्डर, कब शुरू होगी डिलीवरी?