Vivo का धांसू 5G फोन नए वेरिएंट में लॉन्च, 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर से लैस

Vivo X300 FE: Vivo ने अपने X300 FE स्मार्टफोन का नया वेरिएंट भारत में पेश किया है. कंपनी ने मई में इस फोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ-साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल में लॉन्च किया था.

Tech Vivo impressive 5G phone launched new variant equipped with 50MP camera Snapdragon processor
Image Source: Social Media

Vivo X300 FE: Vivo ने अपने X300 FE स्मार्टफोन का नया वेरिएंट भारत में पेश किया है. कंपनी ने मई में इस फोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ-साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल में लॉन्च किया था. अब इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला नया मॉडल भी बाजार में आ गया है.

यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है और इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है.

Vivo X300 FE की कीमत

Vivo X300 FE के नए 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है. इसे फ्लिपकार्ट, अमेजन, Vivo India ई-स्टोर और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. कंपनी नए मॉडल पर कुछ बैंक ऑफर भी दे रही है. चुनिंदा SBI, HDFC और Axis बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है.

इसके अलावा फोन को 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है. ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक एक्सचेंज बोनस का फायदा भी मिलेगा. कंपनी 2,550 रुपये से शुरू होने वाला V-शील्ड प्रोटेक्शन प्लान भी दे रही है.

Vivo X300 FE का डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन में 6.31 इंच की 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz के बीच काम करता है. डिस्प्ले में 4320Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट है और इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक बताई गई है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 3nm तकनीक पर बना ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए Adreno 829 GPU मिलता है. फोन में 8GB और 12GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

कैमरा सेटअप

Vivo X300 FE में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुख्य कैमरा 50MP Sony IMX921 सेंसर के साथ आता है. इसमें OIS और f/1.57 अपर्चर दिया गया है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 106 डिग्री है. 

फोन में 50MP का IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर मिलता है.

बैटरी और दूसरे फीचर्स

Vivo X300 FE में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. इसके अलावा स्टीरियो स्पीकर, हाई-रेज ऑडियो और USB टाइप-C सपोर्ट दिया गया है.

फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है. यानी यह फोन डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत फीचर्स के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- IndiGo Engine Failure: लैंडिंग से पहले फेल हुआ इंजन, कोलकाता से चेन्नई आ रही थी फ्लाइट, बाल-बाल बचे 224 लोग