OnePlus पर बंपर सेल की शुरूआत, स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर मिल रहे शानदार ऑफर

OnePlus Community Sale: वनप्लस ने अपनी Community Sale 2026 की शुरुआत कर दी है. इस लिमिटेड पीरियड सेल में कंपनी अपने कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं दे रही है.

Tech OnePlus Sale kicks off with great offers on smartphones tablets and audio products
Image Source: Social Media

OnePlus Community Sale: वनप्लस ने अपनी Community Sale 2026 की शुरुआत कर दी है. इस लिमिटेड पीरियड सेल में कंपनी अपने कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं दे रही है.

सेल के दौरान OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Nord सीरीज के फोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं. यह सेल OnePlus India की वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी लाइव है.

OnePlus 15 और 15R पर खास ऑफर

सेल में OnePlus 15 पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 77,999 रुपये से घटकर 74,999 रुपये हो जाती है. वहीं OnePlus 15R पर भी बैंक ऑफर का फायदा मिल रहा है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं.

OnePlus 13 सीरीज भी हुई सस्ती

OnePlus Community Sale के दौरान OnePlus 13 को 52,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा OnePlus 13s की कीमत घटकर 49,999 रुपये हो गई है, जिससे यह फोन पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गया है.

Nord सीरीज पर भी बचत का मौका

अगर आप Nord सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत 40,999 रुपये रखी गई है. वहीं OnePlus Nord CE6 को 29,999 रुपये और Nord CE6 Lite को 21,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है.

टैबलेट्स पर भी मिल रहे ऑफर

स्मार्टफोन के अलावा OnePlus के टैबलेट्स पर भी आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं. OnePlus Pad 4 को 3,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 56,999 रुपये की प्रभावी शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा OnePlus Pad Go 2 की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये और OnePlus Pad Lite की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है.

10 जून तक चलेगी सेल

वनप्लस की यह Community Sale 4 जून से शुरू हो चुकी है और 10 जून तक चलेगी. ऐसे में ग्राहक इस दौरान डिस्काउंट, बैंक ऑफर और ईएमआई सुविधाओं का फायदा उठाकर अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति शासकीय अधिवक्ता समुदाय ने जताया आभार, एक दशक बाद फीस वृद्धि का किया स्वागत