लॉन्च से पहले iPhone 18 Pro की डिटेल्स आईं सामने, नए चिप के साथ बढ़ सकती है कीमत, जानें पूरी डिटेल

IPhone 18 Pro Price: Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro लॉन्च नहीं किया है, लेकिन इसे लेकर कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकती है.

Tech iPhone 18 Pro price could increase Major details leaked ahead of launch
Image Source: Social Media

IPhone 18 Pro Price: Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro लॉन्च नहीं किया है, लेकिन इसे लेकर कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकती है. लॉन्च से पहले नए मॉडल की कीमत और फीचर्स को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं.

बढ़ सकती है कीमत

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है. इसकी वजह नए हार्डवेयर और महंगे पार्ट्स बताए जा रहे हैं. अगर ऐसा होता है, तो भारत में भी इन फोन्स के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. हाल ही में Apple ने अपने कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतें भी बढ़ाई हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि नए iPhone की कीमत में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

मिलेगा नया A20 Pro चिप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिप दिया जा सकता है. कहा जा रहा है कि यह कंपनी का पहला 2nm प्रोसेसर होगा. इससे फोन पहले से ज्यादा तेज चलेगा, बैटरी कम खर्च होगी और AI फीचर्स भी बेहतर तरीके से काम करेंगे.

कैमरे में बड़ा बदलाव

लीक के अनुसार, इस बार iPhone 18 Pro में वेरिएबल अपर्चर कैमरा मिल सकता है. यह कैमरा रोशनी के हिसाब से खुद सेट हो जाएगा. इससे कम रोशनी में भी अच्छी फोटो लेने में मदद मिलेगी.

डिजाइन और बैटरी में भी बदलाव

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन का डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन डायनैमिक आइलैंड थोड़ा छोटा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि Apple फेस आईडी के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे देने की तैयारी कर रही है.

बैटरी की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ नया C2 मोडेम भी दिया जा सकता है, जिससे 5G और सैटेलाइट कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो सकती है.

कितनी बढ़ सकती है कीमत?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए 2nm चिप, महंगी मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट की वजह से iPhone 18 Pro की कीमत करीब 5,000 रुपये तक बढ़ सकती है. हालांकि, अभी तक Apple ने इन फीचर्स या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लॉन्च से पहले सामने आई सभी बातें लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. असली फीचर्स और कीमत का पता कंपनी के आधिकारिक लॉन्च इवेंट में ही चलेगा.

ये भी पढ़ें- रूसी हमले में 4 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने रूस के राजनयिक को किया तलब