Google Pixel 11 Pro Fold: गूगल जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर सकता है. कंपनी अपने अगले बड़े इवेंट में Pixel 11 सीरीज के कई नए डिवाइस पेश करने की तैयारी कर रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं. गूगल ने पहले ही बताया है कि इस बार इवेंट का मुख्य फोकस Gemini Intelligence पर रहेगा.
कब हो सकता है लॉन्च?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 11 Pro Fold को 12 अगस्त को Pixel 11 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.73 लाख रुपये हो सकती है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 1.82 लाख रुपये तक जा सकती है.
मिल सकते हैं ये फीचर्स
लीक्स के मुताबिक Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच का LTPO OLED इनर डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. फोन के बाहर 6.4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है. साथ ही फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है.
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5,015mAh की बैटरी दी जा सकती है. इसके साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन Midnight Haze और Pine जैसे दो रंगों में लॉन्च हो सकता है.
कैमरा कैसा होगा?
फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है. इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.
नोट: अभी Google ने Pixel 11 Pro Fold के फीचर्स और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऊपर दी गई जानकारी रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित है.
ये भी पढ़ें- लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनि मत से मिली मंजूरी