YouTube Premium Free: यूट्यूब अपने कुछ यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है. इस ऑफर में चुनिंदा लोगों को 2 महीने तक YouTube Premium फ्री में इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है. आम तौर पर इस प्लान के लिए हर महीने 149 रुपये देने होते हैं, लेकिन अभी कुछ यूजर्स इसे बिना पैसे के ट्राई कर पा रहे हैं.
अगर आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए योग्य है, तो इसे लेना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले YouTube ऐप खोलें और “You” टैब में जाएं. वहां आपको YouTube Premium का ऑप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें और आगे बढ़ें.
आपसे पेमेंट मेथड जोड़ने को कहा जाएगा, लेकिन ट्रायल के दौरान कोई पैसा नहीं कटेगा. ध्यान रखें कि 2 महीने पूरे होने से पहले अगर आप नहीं चाहते कि पैसा कटे, तो सब्सक्रिप्शन कैंसल कर सकते हैं.
किन लोगों को मिल रहा है यह ऑफर
यह ऑफर हर किसी को नहीं मिल रहा है. जिन यूजर्स ने पहले कभी YouTube Premium नहीं लिया है, उन्हें यह ऑफर मिलने की संभावना ज्यादा है. वहीं, जिन्होंने पहले सब्सक्रिप्शन लिया है, उन्हें यह ऑफर नहीं दिख सकता. कुछ मामलों में अलग-अलग डिवाइस पर भी फर्क देखा गया है. जैसे कई iPhone यूजर्स को सिर्फ 1 महीने का ट्रायल मिल रहा है, जबकि Android यूजर्स को 2 महीने का ऑफर मिल रहा है.
फ्री ट्रायल में क्या मिलेगा
इस ट्रायल में आपको कई खास सुविधाएं मिलती हैं. सबसे बड़ा फायदा है कि वीडियो देखते समय कोई विज्ञापन नहीं आता. इससे वीडियो देखने का मजा और बेहतर हो जाता है. इसके साथ ही YouTube Music का भी एक्सेस मिलता है, जहां आप बिना विज्ञापन के गाने सुन सकते हैं. आप वीडियो या म्यूजिक को बैकग्राउंड में भी चला सकते हैं, यानी फोन लॉक होने पर भी प्लेबैक चलता रहेगा.
ऑफलाइन देखने की सुविधा भी
YouTube Premium में आप वीडियो डाउनलोड करके बाद में बिना इंटरनेट के देख सकते हैं. इसके अलावा स्मार्ट डाउनलोड फीचर अपने आप वीडियो सेव कर देता है, जिससे बार-बार डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके साथ ही बेहतर वीडियो क्वालिटी और अलग-अलग डिवाइस पर वहीं से वीडियो देखना जारी रखने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
ये भी पढ़ें- ईरान के साथ खेला करने की तैयारी में ट्रंप! मिडिल ईस्ट में अमेरिका तैनात कर रहा ये घातक टुकड़ी, जानें इसके मायने