Samsung Galaxy S26 Ultra: अगर आप Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह सही मौका हो सकता है. कंपनी के Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से पहले इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. अब यह फोन लॉन्च कीमत से 24,124 रुपये सस्ता मिल रहा है.
Flipkart पर मिल रही शानदार डील
Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत 1,39,999 रुपये थी. अब यही मॉडल Flipkart पर 1,15,875 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा, Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है.
पुराने फोन पर मिलेगा एक्सचेंज ऑफर
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो 60,300 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज की राशि आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी. इस कीमत में Galaxy S26 Ultra का मुकाबला iPhone Air और Google Pixel 10 Pro XL जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है.
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 सपोर्ट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.30 फीसदी है.
फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी दमदार माना जाता है.
कैमरा और S Pen
फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें 200MP का मुख्य कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा, 50MP का 5X पेरिस्कोप लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन S Pen स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है, जिससे नोट्स लिखना और दूसरे काम करना आसान हो जाता है.
बैटरी
Galaxy S26 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है.
ये भी पढ़ें- 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा... मार्केट में आ गया Realme का एक और धाकड़ फोन, इतनी है कीमत