Apple डिवाइसेज पर बड़ा साइबर खतरा! कंपनी ने जारी किया सिक्योरिटी अपडेट, जानें पूरी डिटेल

Apple Devices Data Security: Apple ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. अगर आप iPhone, iPad, MacBook, Apple Watch, Apple TV या Vision Pro इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है.

Tech Alert for Apple Users Threat to several devices, including iPhone and Mac
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Apple Devices Data Security: Apple ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. अगर आप iPhone, iPad, MacBook, Apple Watch, Apple TV या Vision Pro इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है.

कंपनी ने नए अपडेट के जरिए कई सुरक्षा कमियों को ठीक किया है. Apple का कहना है कि इन अपडेट्स के बाद यूजर्स का डेटा और प्राइवेसी पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी.

iPhone और iPad के लिए बड़ा अपडेट

Apple ने iPhone और iPad के लिए iOS 26.6 और iPadOS 26.6 अपडेट जारी किए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन अपडेट्स में 75 से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है. कुछ कमियां ऐसी थीं जिनका फायदा उठाकर कोई खतरनाक ऐप फोन में प्रवेश कर सकता था.

इसके अलावा कुछ समस्याओं की वजह से ऐप्स को जरूरत से ज्यादा परमिशन मिल सकती थी, जिससे वे डिवाइस पर ज्यादा नियंत्रण हासिल कर सकते थे. हालांकि Apple ने कहा है कि अभी तक ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के लिए यूजर्स को अपने डिवाइस तुरंत अपडेट कर लेने चाहिए.

Mac यूजर्स के लिए भी आया अपडेट

Apple ने Mac कंप्यूटरों के लिए macOS Tahoe 26.6 अपडेट भी जारी किया है. इस अपडेट के जरिए 150 से ज्यादा सुरक्षा समस्याओं को ठीक किया गया है. इनमें कुछ ऐसी कमजोरियां भी शामिल थीं जिनका फायदा उठाकर डिवाइस को नुकसान पहुंचाया जा सकता था. Apple ने पुराने macOS वर्जन के लिए भी अलग से सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं.

Safari और Wi-Fi की सुरक्षा हुई मजबूत

Apple ने Safari ब्राउजर में इस्तेमाल होने वाले WebKit इंजन की कई सुरक्षा समस्याओं को भी ठीक किया है. इन कमियों के कारण यूजर्स फर्जी वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी का शिकार हो सकते थे. इसके अलावा Wi-Fi से जुड़ी एक सुरक्षा समस्या को भी नए अपडेट में दूर कर दिया गया है.

Apple Watch और Vision Pro को भी मिला अपडेट

Apple ने सिर्फ iPhone और Mac के लिए ही नहीं, बल्कि Apple Watch, Apple TV और Vision Pro के लिए भी नए अपडेट जारी किए हैं. कंपनी के मुताबिक, watchOS 26.6, tvOS 26.6 और visionOS 26.6 में भी कई सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है. सभी Apple डिवाइस को मिलाकर कुल 194 से ज्यादा सुरक्षा कमजोरियों को दूर किया गया है.

यूजर्स को तुरंत अपडेट क्यों करना चाहिए?

Apple का कहना है कि अभी तक इन खामियों का इस्तेमाल किसी साइबर हमले में होने की जानकारी नहीं मिली है. लेकिन साइबर अपराधी अक्सर ऐसी सुरक्षा कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. इसलिए यूजर्स को अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट कर लेना चाहिए, ताकि निजी जानकारी और डेटा सुरक्षित रह सके.

ये भी पढ़ें- दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor का धांसू स्मार्टफोन, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से है लैस