8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले... 29 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Oppo K14 Plus, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Oppo K14 Plus Features: Oppo K14 सीरीज में जल्द ही एक और 5G स्मार्टफोन जुड़ने वाला है. कंपनी ने अपने इस मिड-बजट फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. Oppo K14 Plus भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होगा.

Tech 8000mAh battery 144Hz display Oppo K14 Plus launch September 29 impressive features
Image Source: Social Media

Oppo K14 Plus Features: Oppo K14 सीरीज में जल्द ही एक और 5G स्मार्टफोन जुड़ने वाला है. कंपनी ने अपने इस मिड-बजट फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. Oppo K14 Plus भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होगा. 

इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Oppo K14, Oppo K14x और Oppo K14 Lite पेश कर चुकी है. अपकमिंग फोन के कई फीचर्स भी कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं. इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी.

29 सितंबर को होगा लॉन्च

Oppo K14 Plus को कंपनी ने अपनी वेबसाइट के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी लिस्ट कर दिया है. फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी बनाया गया है, जहां इसके कई फीचर्स की जानकारी दी गई है. अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है. यह फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा.

फोन में 1.5K रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया जाएगा. कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा. सामने आए टीजर के अनुसार, इसे ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है. फोन की बॉडी को मजबूत बनाने के लिए आर्मर्ड डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है.

कई फीचर्स हुए कंफर्म

Oppo ने K14 Plus को टीज करते हुए इसके डिस्प्ले से जुड़ी कई जानकारी शेयर की है. फोन में 1.5K रेजलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक होगी. बेहतर कूलिंग के लिए कंपनी इसमें 5000mm² का वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम देगी.

स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. कंपनी फोन के साथ 6 साल तक प्रोटेक्शन और डैमेज-प्रूफ प्रोटेक्शन देने की बात भी कह रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को IP69K रेटिंग मिल सकती है, जिससे यह पानी और धूल से बचाव के मामले में मजबूत होगा. इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएगा. फोन में यूजर्स की सुविधा के लिए कई AI फीचर्स भी दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Tata Sierra का नया Dark Edition लॉन्च, धांसू लुक के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानें पूरी डिटेल्स