Tata Sierra का नया Dark Edition लॉन्च, धांसू लुक के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानें पूरी डिटेल्स

टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम मिड-साइज SUV Sierra को एक नए और ज्यादा बोल्ड अंदाज में पेश किया है. कंपनी ने Sierra का Dark Edition लॉन्च किया है, जिसमें एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक ब्लैक थीम को प्रमुखता दी गई है.

tata-sierra-dark-edition-launched-price-features-engine-options
Image Source: Social Media

टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम मिड-साइज SUV Sierra को एक नए और ज्यादा बोल्ड अंदाज में पेश किया है. कंपनी ने Sierra का Dark Edition लॉन्च किया है, जिसमें एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक ब्लैक थीम को प्रमुखता दी गई है. Sierra Dark की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होकर ₹20.59 लाख तक जाती है. कंपनी ने इस एडिशन में मैकेनिकल बदलाव करने के बजाय डिजाइन और प्रीमियम अपील को ज्यादा खास बनाने पर फोकस किया है.

ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर में दिखेगी Sierra Dark

Sierra Dark Edition को Friesian Black एक्सटीरियर पेंट के साथ उतारा गया है. SUV के फ्रंट और रियर बंपर पर लगे स्किड प्लेट्स को Satin Midnight Black फिनिश दी गई है. इसके अलावा इसमें 19-इंच Jet Piano Black अलॉय व्हील मिलते हैं, जिनमें डायमंड-कट डिजाइन के साथ टिंटेड ब्लैक फिनिश दी गई है. यह पूरा सेटअप Sierra को रेगुलर मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और डार्क लुक देता है.

बैजिंग में भी दिखा डार्क टच

टाटा ने सिर्फ बॉडी कलर और अलॉय व्हील तक ही Dark थीम को सीमित नहीं रखा है. फ्रंट और रियर पर दिए गए TATA लोगो में Piano Black और Dark Chrome फिनिश का इस्तेमाल किया गया है. ग्रिल पर Sierra बैज को भी Dark Chrome ट्रीटमेंट दिया गया है. फ्रंट डोर और टेलगेट पर मौजूद Sierra मैस्कॉट को भी डार्क फिनिश मिलती है, जबकि फ्रंट फेंडर पर Dark Edition की पहचान के लिए खास बैज दिया गया है.

ब्लैक-पर्पल थीम वाला प्रीमियम केबिन

Sierra Dark के इंटीरियर को कंपनी ने Violet Eclipse थीम में तैयार किया है. केबिन का बेस कलर ब्लैक है और सीटों, डैशबोर्ड, आर्मरेस्ट और डोर इंसर्ट पर Granite Black आर्ट लेदर का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ पर्पल स्टिचिंग और पर्पल एलिमेंट्स केबिन को अलग पहचान देते हैं. एयर वेंट्स और फ्रंट डोर पर पर्पल इंसर्ट हैं, जबकि फ्रंट कंसोल पर Purple Satin Chrome फिनिश दी गई है.

स्टीयरिंग व्हील के निचले हिस्से पर Piano Black फिनिश और डोर हैंडल के अंदर Dark Chrome डिटेलिंग मिलती है. फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर भी Dark ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे पूरी केबिन थीम एक जैसी नजर आती है.

कई वेरिएंट में खरीद सकेंगे Sierra Dark

Sierra Dark Edition को कंपनी ने केवल टॉप-स्पेक मॉडल तक सीमित नहीं रखा है. यह Pure L, Pure L(O), Pure L, Adventure L, Accomplished और Accomplished वेरिएंट में उपलब्ध है. हालांकि, Smart L वेरिएंट में Dark Edition का विकल्प नहीं दिया गया है. Pure L Dark में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर ऑडियो, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वॉयस कमांड, रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड, हिल डिसेंट कंट्रोल, TPMS, लेदरेट सीट और अलॉय व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं. Pure L(O) में वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी जुड़ते हैं.

Pure L में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट, थाई सपोर्ट एक्सटेंशन, बॉस मोड और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है. Adventure L वेरिएंट में 360-डिग्री SVS HD कैमरा, 4Sight विजिबिलिटी, Superglide Suspension, टेरेन मोड और बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Accomplished वेरिएंट में Level 2 ADAS, HypAR HUD और 12-स्पीकर JBL Black Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम मिलता है. वहीं, Accomplished में Horizon View ट्रिपल स्क्रीन, Level 2 ADAS और एडवांस्ड लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

तीन इंजन विकल्पों के साथ आएगी SUV

Sierra Dark Edition में मैकेनिकल स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी इसमें स्टैंडर्ड Sierra वाले ही इंजन और गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं. SUV में 1.5-लीटर Revotron पेट्रोल, 1.5-लीटर Kryojet डीजल और 1.5-लीटर Hyperion टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

ट्रांसमिशन की बात करें तो वेरिएंट के अनुसार 6-स्पीड मैनुअल, पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक, डीजल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है.

डिजाइन बना Sierra Dark की सबसे बड़ी खासियत

Sierra Dark Edition में टाटा मोटर्स ने इंजन या ड्राइविंग सेटअप में बदलाव करने के बजाय SUV की विजुअल अपील को नया रूप देने पर ध्यान दिया है. Friesian Black एक्सटीरियर, Dark Chrome बैजिंग, ब्लैक अलॉय व्हील और ब्लैक-पर्पल इंटीरियर मिलकर इसे रेगुलर Sierra से अलग पहचान देते हैं. ₹13.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ कंपनी ने इसे कई वेरिएंट में उपलब्ध कराकर Dark Edition को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें: Vivo का नया धमाका! चीन में लॉन्च की Vivo X500 Series, कीमत से लेकर खासियत तक... यहां जानिए सबकुछ