Kal Ka Mausam: IMD का बड़ा अलर्ट! 7 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-बिजली का भी खतरा

Kal Ka Mausam 25 September: देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरी हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 सितंबर को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है.

Kal Ka Mausam imd-weather-alert-heavy-rain-storms-seven-states-september
Image Source: Social Media

Kal Ka Mausam 25 September: देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरी हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 सितंबर को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ समेत कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

25 सितंबर को छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है. IMD के अनुसार छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 25 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है.

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल-माहे, तेलंगाना और गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. IMD के ताजा उपखंडवार पूर्वानुमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 25 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है, जबकि झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

बारिश के साथ कई राज्यों में आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. IMD ने छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में थंडरस्टॉर्म और स्क्वॉल की चेतावनी दी है. वहीं कई अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. ऐसे मौसम में लोगों को खुले इलाकों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास जाने से बचने तथा स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें: स्कूल के पास नहीं बिकेंगे चिप्स-कोल्ड ड्रिंक, बर्गर-पिज्जा पर भी लगेगी रोक, FSSAI ने बनाया नया प्लान