जापान के खिलाफ टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव, वैभव-संजू करेंगे ओपनिंग, अभिषेक-बुमराह को आराम!

India vs Japan: भारतीय टीम जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलने वाली है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा. जापान क्रिकेट संघ के मुख्य परिचालन अधिकारी एलन कर को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ होने वाला यह पहला टी20 मैच जापान में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में मदद करेगा.

Team India against Japan Vaibhav and Sanju to open while Abhishek and Bumrah get a rest
Image Source: Social Media

India vs Japan: भारतीय टीम जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलने वाली है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा. जापान क्रिकेट संघ के मुख्य परिचालन अधिकारी एलन कर को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ होने वाला यह पहला टी20 मैच जापान में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में मदद करेगा. 

साथ ही, इससे जापान को वैश्विक क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने का मौका भी मिलेगा. इस बीच इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.

भारतीय प्लेइंग 11 को लेकर बन रहा ऐसा समीकरण

जापान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खेलेगा, इसका फैसला टॉस के समय ही होगा. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इस मैच में अभिषेक शर्मा को आराम देकर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी20 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें जापान के खिलाफ उतार सकता है.

इस मैच के बाद भारतीय टीम को एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है. ऐसे में माना जा रहा है कि एशियन गेम्स में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. इसी वजह से जापान के खिलाफ अभिषेक को आराम दिया जा सकता है.

ईशान किशन को मिलेगा मौका?

विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को मौका मिल सकता है. वहीं, जसप्रीत बुमराह को भी इस मुकाबले में आराम दिए जाने की संभावना है. बुमराह हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी20 मैच खेले थे. एशियन गेम्स के दौरान भी उनके तीनों मैच खेलने की उम्मीद है, इसलिए जापान के खिलाफ उन्हें आराम दिया जा सकता है.

जापान के खिलाफ नंबर 3 पर ईशान किशन और नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है. इसके बाद नंबर 5 पर तिलक वर्मा और नंबर 6 पर शिवम दुबे खेल सकते हैं. अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. स्पिन विभाग में सुंदर के साथ रवि बिश्नोई को मौका मिलने की उम्मीद है. तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर को टीम में जगह मिल सकती है.

जापान के खिलाफ भारत की संभावित 11

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

जापान टीम

केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), एलेस्टर फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकाडा, माकोटो तानियामा, लाचलन यामामोटो लेक, बेंजामिन इटो डेविस, जेक कुसुडा नैर्न, रियो सकुरानो थॉमस, इब्राहिम ताकाहाशी, शोमा स्लेटर, वातरू मियाउची, शिराई पैटमोर (विकेटकीपर) और चार्ली हारा हिंजेव.