GST Cut के बाद कितनी सस्ती मिलेगी Tata Nexon कार? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

भारत में जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में वाहनों पर लागू टैक्स दरों में बड़े बदलाव किए हैं, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है. 22 सितंबर 2025 से यह नई GST कटौती लागू हो जाएगी.

Tata Nexon price after gst cut know detail here
Image Source: Social Media

भारत में जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में वाहनों पर लागू टैक्स दरों में बड़े बदलाव किए हैं, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है. 22 सितंबर 2025 से यह नई GST कटौती लागू हो जाएगी, जिससे पैसेंजर कारों और SUV की कीमतों में खासा इजाफा होगा. इस बदलाव के बाद टाटा मोटर्स ने भी अपनी लोकप्रिय कारों और SUV की कीमतों में 65,000 रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की है.

जीएसटी काउंसिल ने पैसेंजर वाहनों के टैक्स स्ट्रक्चर को संशोधित करते हुए अब छोटे इंजन वाली कारों (जैसे LPG, CNG वाले 1200cc तक और डीजल वाले 1500cc तक के वाहन) पर GST 18% करने का फैसला किया है. इससे पहले यह टैक्स दर ज्यादा थी. वहीं, बड़े इंजन वाली कारों पर अब जीएसटी की दर 40% होगी, जो पहले 45 से 50% के बीच थी. इस बदलाव से ग्राहकों को वाहन खरीदने पर कीमतों में कमी का फायदा मिलेगा.

Tata Nexon पर कितना होगा फायदा?

Tata Nexon, जो कि भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है, इस GST कटौती का सीधा लाभ उठाएगा. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.60 लाख रुपये तक जाती है. नए टैक्स नियमों के बाद, टॉप वेरिएंट पर ग्राहकों को करीब 1.55 लाख रुपये की बचत हो सकेगी. यानी कुल मिलाकर लगभग 10% की जीएसटी कटौती का लाभ इस कार पर सीधे तौर पर मिलेगा.

Tata Nexon के इंजन और प्रदर्शन की बात करें तो

Tata Nexon में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मौजूद है, जो 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है. वहीं, इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 110 बीएचपी पावर के साथ 260 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन प्रदर्शन और माइलेज दोनों में संतुलन बनाए रखते हैं, जो Nexon को काफी पसंदीदा बनाते हैं.

Tata Nexon के शानदार फीचर्स

इस कार में कई उच्च गुणवत्ता वाले फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं. इसमें 10.25 इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और समान आकार का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा हाइट एडजस्टेबल सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, फास्ट यूएसबी चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं. ये सभी खासियतें Tata Nexon को युवा और फैमिली दोनों तरह के खरीदारों के बीच पसंदीदा बनाती हैं. इस नए टैक्स बदलाव से न सिर्फ Tata Nexon, बल्कि भारतीय बाजार में उपलब्ध कई अन्य कारों की कीमतों में भी कमी आएगी, जिससे आम उपभोक्ता को गाड़ी खरीदने में आर्थिक सहूलियत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Reel बनाओ और घर बैठे लाखों कमाओ! ये रहे Instagram से छप्परफाड़ कमाई करने के सीक्रेट तरीके