Tamilnadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे, लेकिन एग्जिट पोल ने पहले ही कुछ दिलचस्प संकेत दिए हैं. अधिकांश एग्जिट पोल में जहां डीएमके गठबंधन की वापसी का अनुमान है, वहीं एक्सिस मॉय इंडिया के पोल में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने धूम मचाते हुए संभावित रूप से एक किंगमेकर या किंग बनने की ओर इशारा किया है. अगर ये नतीजे सही साबित होते हैं तो तमिलनाडु में राजनीति के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं.
बढ़ती दिख रही है टीवीके की ताकत
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए 118 सीटें जरूरी हैं. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईडीएमके गठबंधन के बीच है, लेकिन एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, विजय की पार्टी टीवीके 98-120 सीटों के बीच कब्जा कर सकती है. यह आंकड़ा अगर वास्तविक परिणामों में बदलता है, तो अभिनेता विजय तमिलनाडु में अपनी सरकार बना सकते हैं.
विज किंग बन सकते हैं या किंगमेकर
एग्जिट पोल में टीवीके को 35% वोट शेयर के साथ 98-120 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं, जो पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हो सकती है. वहीं, डीएमके गठबंधन को 92-110 सीटें मिलने का अनुमान है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि टीवीके इस चुनाव में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभर सकती है. अगर टीवीके ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो विजय न केवल किंग बन सकते हैं, बल्कि किंगमेकर की भूमिका में भी आ सकते हैं.
अकेले मैदान में उतरी टीवीके
विजय की पार्टी, टीवीके, तमिलनाडु में अकेले चुनाव लड़ रही है और उन्होंने राज्य के हर इलाके में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए हैं, जिसमें सबसे प्रमुख यह है कि महिलाओं को शादी के वक्त आठ ग्राम सोना दिया जाएगा. इसके अलावा, विजय ने शिर्डी स्थित साईं बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी और उनकी रैलियों में भी भीड़ का जोश दिखाई दिया.
किंगमेकर की भूमिका में टीवीके?
अगर एग्जिट पोल के अनुमान सच साबित होते हैं, तो विजय अपनी पार्टी के जरिए तमिलनाडु में सरकार बना सकते हैं. हालांकि, अगर पार्टी को सीटों की अपेक्षाकृत कम संख्या मिलती है, तो वह किंगमेकर की भूमिका में भी आ सकते हैं. कुछ एग्जिट पोल में उन्हें 10-20 सीटों तक सीमित दिखाया गया है, लेकिन 4 मई तक सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: केरलम में बड़े उलटफेर की संभावना, Exit Poll में इस पार्टी के लिए आई खुशखबरी; जानें पूरी जानकारी