Suzuki ने लॉन्च किया Hayabusa का नया Blue Special Edition, शानदार फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

सुपरबाइक के शौकिनों के लिए एक नई और दिलचस्प खबर आई है. सुजुकी ने अपनी दुनिया भर में मशहूर Hayabusa का नया स्पेशल एडिशन 2026 Suzuki Hayabusa Special Edition लॉन्च कर दिया है.

Suzuki unveils a new blue special edition of Hayabusa with advanced features
Image Source: Social Media

सुपरबाइक के शौकिनों के लिए एक नई और दिलचस्प खबर आई है. सुजुकी ने अपनी दुनिया भर में मशहूर Hayabusa का नया स्पेशल एडिशन 2026 Suzuki Hayabusa Special Edition लॉन्च कर दिया है. इस नए एडिशन में कुछ शानदार बदलाव किए गए हैं, जिनमें आकर्षक डिज़ाइन, नए फीचर्स और बेहतर इलेक्ट्रॉनिक तकनीक शामिल हैं. हालांकि, इस मॉडल में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी यह बाइक अपने लुक और राइडिंग अनुभव से जरूर प्रभावित करती है.

नया डिजाइन और आकर्षक कलर थीम

2026 Hayabusa Special Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक ब्लू और व्हाइट कलर थीम है. यह रंग संयोजन सुजुकी की रेसिंग बाइक्स से प्रेरित है, जो सुपरबाइक दुनिया में एक प्रमुख पहचान रखती हैं. इसके फ्यूल टैंक पर स्पेशल एडिशन बैज और ब्लैक 3D Suzuki लेटरिंग से इसे एक अलग ही लुक दिया गया है. साथ ही, डुअल शेड्स और शार्प बॉडी लाइन्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं. यह डिज़ाइन अपडेट्स यह साफ कर देते हैं कि यह सिर्फ एक सामान्य बाइक नहीं, बल्कि एक विशेष संस्करण है, जिसे सुपरस्पोर्ट बाइक के शौक़ीनों के लिए तैयार किया गया है.

फीचर्स और परफॉर्मेंस

2026 Hayabusa Special Edition में तकनीकी तौर पर कई अहम अपडेट्स किए गए हैं, जिनसे इसका राइडिंग एक्सपीरियंस और परफॉर्मेंस बेहतर हुआ है. सबसे पहले बात करें इसके एक्सॉस्ट सिस्टम की. इसमें आइकॉनिक ट्विन स्टेनलेस-स्टील साइलेंसर को ब्लैक एनोडाइज्ड एंड कैप्स और ब्लैक हीट शील्ड्स के साथ अपडेट किया गया है, जिससे इसका लुक और भी स्पोर्टी हो गया है. इसके अलावा, Akrapovic स्लिप-ऑन एग्जॉस्ट का ऑप्शन भी दिया गया है, जो इसे और भी परफेक्ट बनाता है.

इस बाइक में क्रूज कंट्रोल जैसे नए फीचर को जोड़ा गया है, जो गियर बदलने के बावजूद सक्रिय रहता है. इसके अलावा, रीट्यून थ्रोटल मैप और अपडेटेड लॉन्च कंट्रोल सिस्टम भी इसे तेज और स्थिर स्टार्ट देता है. लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल इसे हल्का बनाता है और इसकी परफॉर्मेंस को भी बेहतर करता है.

कीमत और उपलब्धता

2026 Hayabusa Special Edition की अंतरराष्ट्रीय कीमत 18,999 यूरो (लगभग 22.15 लाख रुपये) तय की गई है. वहीं, इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 18,599 यूरो (करीब 21.67 लाख रुपये) है. भारत में मौजूदा Hayabusa की एक्स-शोरूम कीमत 18.06 लाख रुपये है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसके नए 2026 संस्करण के स्टैंडर्ड मॉडल को अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा, और इसकी कीमत में लगभग 30,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki e Vitara की इस दिन होगी धमाकेदार एंट्री, सामने आ गई लॉन्च डेट, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स