पाकिस्तान में अजीबो-गरीब कानून, गटर का ढक्कन चोरी करने पर होगी इतने साल की सजा; लाखों का लगेगा जुर्माना

Viral Video: पाकिस्तान में गटर के ढक्कन चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर अब सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है. इस बीच एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ इस मुद्दे पर कड़े कानून की बात करती नजर आ रही हैं.

Strange laws in Pakistan there will be a punishment of 10 years for stealing a gutter lid
Image Source: Social Media

Viral Video: पाकिस्तान में गटर के ढक्कन चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर अब सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है. इस बीच एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ इस मुद्दे पर कड़े कानून की बात करती नजर आ रही हैं.

चोरी पर सख्त सजा की तैयारी

वीडियो में मरियम नवाज कहती दिख रही हैं कि जो भी व्यक्ति गटर का ढक्कन चुराएगा, बेचेगा या खरीदेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. ऐसे लोगों को 1 साल से लेकर 10 साल तक की सजा दी जा सकती है.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर गटर का ढक्कन चोरी होने की वजह से किसी की मौत होती है, तो आरोपी को 10 साल की जेल के साथ 30 लाख से 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी भरना होगा.

लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी

सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद आम लोगों की सुरक्षा है. कई बार सड़कों पर खुले गटर की वजह से हादसे हो जाते हैं, जिससे लोगों की जान तक चली जाती है.

अब नहीं होगी लापरवाही बर्दाश्त

सरकार अब इस मामले में सख्त रुख अपना रही है. साफ संदेश दिया गया है कि इस तरह की लापरवाही या चोरी अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नए कानून के जरिए ऐसे मामलों को रोकने की कोशिश की जा रही है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

ये भी पढ़ें- 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर "धुरंधर 2" का जलवा बरकरार, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन