करुर में TVK रैली में भारी भीड़ के कारण भगदड़, 13 लोगों की मौत, घायलों को ले जाया गया अस्पताल

Actor Vijay Political Rally Stampede: तमिलनाडु के करुर जिले में आयोजित टीवीके (टीम विजय कझगम) की एक रैली में बड़ी भीड़ जमा होने के कारण अफरातफरी मच गई. भारी भीड़ में भगदड़ के कारण कई कार्यकर्ता और बच्चे बेहोश हो गए, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया.

stampede TVK rally in Karur caused by a large crowd resulted in the deaths of several people
Image Source: ANI/ Screengrab

Actor Vijay Political Rally Stampede: तमिलनाडु के करुर जिले में आयोजित टीवीके (टीम विजय कझगम) की एक रैली में बड़ी भीड़ जमा होने के कारण अफरातफरी मच गई. भारी भीड़ में भगदड़ के कारण कई कार्यकर्ता और बच्चे बेहोश हो गए, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया. दुखद रूप से इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. सीएम स्टालिन ने खुद इसकी पुष्टि की है. 

रैली के दौरान टीवीके प्रमुख विजय करुर में भाषण दे रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई. विजय ने अपनी बात बीच में ही रोककर कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें वितरित कीं और भीड़ से अनुरोध किया कि वे एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाएं ताकि घायल और बेहोश लोगों को तुरंत मदद मिल सके. इस घटनाक्रम के बीच 9 साल की एक बच्ची भी लापता हो गई, जिसे खोजने के लिए विजय ने सभी से सहयोग मांगा.

राजनीति की गलियारों में भी छिड़ी सियासी लड़ाई

इस रैली में विजय ने पूर्व DMK मंत्री सेंथिल बालाजी पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि अगले छह महीनों में सत्ता में बदलाव होगा. वहीं पुलिस और आयोजक बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं ताकि लापता बच्ची और घायल कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. रैली स्थल पर मौजूद लोगों के बीच भारी हड़कंप मचा हुआ है.

सीएम म.के. स्टालिन ने तुरंत इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पड़ोसी तिरुचिरापल्ली जिले के मंत्री अंबिल महेश को भी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने ADGP से भी बात कर स्थिति को जल्द नियंत्रण में लाने का निर्देश दिया. सीएम ने जनता से अपील की है कि वे डॉक्टरों और पुलिस के काम में पूरा सहयोग करें.