Micron ATMP facility Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया. यह प्लांट असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी के तौर पर काम करेगा और भारत की ग्लोबल टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद है. इस कदम को देश की टेक्नोलॉजी लीडरशिप बढ़ाने और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग में तेजी लाने के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि इस फैसिलिटी के शुरू होने से भारत की वैश्विक वैल्यू चेन में पकड़ मजबूत होगी. उन्होंने इसे AI समिट के बाद देश की तकनीकी क्षमता का एक और प्रदर्शन बताया और कहा कि इससे भारत दुनिया की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में अपनी जगह और मजबूत करेगा.
The inauguration of Micron’s semiconductor facility marks a milestone in India’s journey towards technology leadership.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2026
https://t.co/6b9FBoBK8k
मेमोरी चिप्स और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मिलेगा मजबूती
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उद्घाटन समारोह में कहा कि इस प्लांट में मेमोरी चिप्स का निर्माण होगा, जिनका इस्तेमाल मोबाइल फोन, कैमरा, सर्वर और डेटा सेंटर जैसी आधुनिक डिजिटल डिवाइसेज में किया जाएगा. प्लांट में SSD, DRAM और NAND स्टोरेज प्रोडक्ट्स का निर्माण होगा, जो इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की रीढ़ की हड्डी की तरह काम करेंगे. उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री आधुनिक डिजिटल दुनिया की नींव है और भारत अब वैश्विक मानचित्र पर इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सक्षम हो चुका है.
रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने साणंद में इस प्लांट में लगभग 22,516 करोड़ रुपये का निवेश किया है. फिलहाल प्लांट में करीब 2,000 लोग काम कर रहे हैं और भविष्य में यहां 5,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इस यूनिट में दिव्यांग नागरिक भी ऑपरेटर और तकनीशियन के तौर पर काम कर रहे हैं.
अमेरिकी राजदूत ने इस उद्घाटन को भारत की ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में औपचारिक एंट्री बताया. पूरी क्षमता पर पहुँचने के बाद यह प्लांट दुनियाभर के ग्राहकों की मांग को पूरा करने में सक्षम होगा, जिससे भारत की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को लंबी अवधि में मजबूती मिलेगी.
भारत की टेक्नोलॉजी लीडरशिप और वैश्विक पहचान
इस फैसिलिटी के उद्घाटन को देश की टेक्नोलॉजी लीडरशिप को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस तरह की योजनाएं युवा और इंजीनियरिंग प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा करती हैं.
माइक्रोन प्लांट की शुरुआत से भारत की डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री को मजबूती मिलने के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भारत की प्रतिस्पर्धा क्षमता भी बढ़ेगी. इस पहल से देश में निवेश और रोजगार दोनों में भी उल्लेखनीय इजाफा होगा.
ये भी पढ़ें- अधिक रियलिस्टिक और हाई-स्पीड इमेज क्रिएशन... गूगल ने लॉन्च किया नया AI मॉडल Nano Banana 2, जानें पूरी डिटेल