पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम एक बार फिर मुश्किलों से घिर गई है. टीम के दो अहम खिलाड़ी कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो अचानक बीमार पड़ गए. दोनों खिलाड़ी रविवार शाम पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी के घर डिनर के बाद अस्वस्थ महसूस करने लगे.
बीमारी इतनी गंभीर बताई जा रही है कि दोनों को तुरंत स्वदेश वापस भेजने का फैसला किया गया. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों को घर लौटकर इलाज और रिकवरी की आवश्यकता है. इसी वजह से वे 18 नवंबर से शुरू होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि असलंका की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी दसुन शनाका संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की जगह पवन रत्नायके को टीम में शामिल किया गया है.
लगातार विवादों में रहा पाकिस्तान दौरा
श्रीलंका का यह पाकिस्तान दौरा शुरुआत से ही कई विवादों और सुरक्षा चिंताओं के कारण चर्चा में रहा है. 12 नवंबर को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले ने पूरे दौरे पर सवाल खड़े कर दिए थे. धमाके की तीव्रता ऐसी थी कि श्रीलंका टीम के 8 खिलाड़ियों ने तुरंत पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया और वापस लौटने की इच्छा जताई.
इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया. पाकिस्तान के गृहमंत्री और देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े शीर्ष अधिकारियों ने खुद हस्तक्षेप कर खिलाड़ियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. बताया गया कि उच्च स्तरीय बैठकों के बाद श्रीलंका बोर्ड ने खिलाड़ियों को समझाया और दौरा जारी रखने का निर्णय लिया गया.
हालांकि, श्रीलंका बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया था कि जो खिलाड़ी वापस लौटना चाहें, वे लौट सकते हैं और उनकी जगह अन्य खिलाड़ियों को भेज दिया जाएगा.
बीमार खिलाड़ियों ने चिंता बढ़ाई
इस समय पूरी श्रीलंकाई टीम दोहरी चिंता का सामना कर रही है—
डिनर के बाद बीमार होने की घटना ने टीम मैनेजमेंट को अलर्ट कर दिया है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन खिलाड़ियों की स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे खेलने की अनुमति नहीं दी गई.
मॉड्यूल की जांच ने भी बढ़ाई संवेदनाएं
इसी बीच, पाकिस्तान में चल रही एक दूसरी बड़ी जांच दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल ने भी हालात को संवेदनशील बना रखा है. सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान में कई स्थानों पर लगातार जांच कर रही हैं. ऐसे माहौल में श्रीलंकाई खिलाड़ियों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन चुकी है.
PCB ने बदला ट्राई सीरीज का शेड्यूल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं और लॉजिस्टिक दबाव को देखते हुए ट्राई सीरीज का शेड्यूल बदल दिया है.
पहले यह सीरीज 17 नवंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसकी शुरुआत 18 नवंबर को होगी. दूसरा मैच भी एक दिन आगे बढ़ाकर 20 नवंबर कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में हमास की तरह हमले की प्लानिंग, ड्रोन और रॉकेट से करना था अटैक... NIA की जांच में खुलासा