SRH vs RR: बारिश में धुला हैदराबाद-राजस्थान मुकाबला तो क्या होगा नतीजा? जानिए कौन-सी टीम होगी बाहर

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR Rain Equation: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला टीमों के लिए करो या मरो की जंग बन गया है. बुधवार, 27 मई को होने वाला एलिमिनेटर मैच भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है, जिसमें Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals आमने-सामने होंगी.

SRH vs RR IPL 2026 Eliminator is washed out in rain who will go ahead in Qualifier-2
Image Source: ANI

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR Rain Equation: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला टीमों के लिए करो या मरो की जंग बन गया है. बुधवार, 27 मई को होने वाला एलिमिनेटर मैच भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है, जिसमें Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals आमने-सामने होंगी. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. जीतने वाली टीम को क्वालीफायर-2 का टिकट मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले मौसम ने फैंस और खिलाड़ियों दोनों की चिंता बढ़ा दी है.

बारिश ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

प्लेऑफ मुकाबलों में हर गेंद मैच का रुख बदल सकती है, लेकिन अगर बारिश बीच में आ जाए तो पूरा समीकरण ही बदल जाता है. न्यू चंडीगढ़ में मौसम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया तो आखिर किस टीम को फायदा मिलेगा?

आईपीएल के नियमों के मुताबिक फाइनल मुकाबले को छोड़कर बाकी किसी भी प्लेऑफ मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यानी एलिमिनेटर मुकाबला तय दिन पर ही खत्म करना होगा. अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता या पूरा नहीं कराया जा सकता, तो फिर टूर्नामेंट के नियम लागू होंगे.

नतीजा निकलने के लिए कितने ओवर जरूरी?

आईपीएल नियम कहते हैं कि किसी भी मैच का आधिकारिक नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी होता है. अगर इतना खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो मुकाबले को बेनतीजा घोषित कर दिया जाएगा. ऐसे में फैसला प्वाइंट्स टेबल की स्थिति के आधार पर होगा.

मैच रद्द हुआ तो किस टीम को मिलेगा फायदा?

एलिमिनेटर मुकाबला हमेशा लीग स्टेज में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है. इस सीजन प्वाइंट्स टेबल में Sunrisers Hyderabad तीसरे स्थान पर रही, जबकि Rajasthan Royals चौथे नंबर पर फिनिश करने में सफल रही.

ऐसे में अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो जाता है और कोई नतीजा नहीं निकल पाता, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगला मौका मिलेगा. इसका सीधा फायदा पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम को होगा. सनराइजर्स सीधे क्वालीफायर-2 में पहुंच जाएगी, जबकि रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म हो जाएगा.

क्वालीफायर-2 में पहले से इंतजार कर रही है गुजरात

आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में बेंगलुरु ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं हारने के बावजूद गुजरात की टीम को दूसरा मौका मिला और वह क्वालीफायर-2 में पहुंच गई.

अब गुजरात टाइटंस की नजरें इस एलिमिनेटर मुकाबले पर टिकी हैं, क्योंकि उन्हें अगली भिड़ंत हैदराबाद या राजस्थान में से किसी एक टीम से करनी होगी. क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम आईपीएल 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी और फिर उसका सामना फाइनल में बेंगलुरु से होगा.

ये भी पढ़ें: SRH vs RR Eliminator: आज एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान की भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11