SRH vs RR Eliminator: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है, जहां हर मैच के साथ किसी टीम का सपना टूट रहा है तो किसी की उम्मीदें और मजबूत हो रही हैं. आज एलिमिनेटर मुकाबले में Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals आमने-सामने होंगी. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में Gujarat Titans से भिड़ेगी. ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर अपना सबकुछ झोंकने के लिए तैयार हैं.
लीग स्टेज में दोनों टीमों का दमदार प्रदर्शन
इस सीजन Sunrisers Hyderabad ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया. कप्तान Pat Cummins की अगुवाई में टीम ने 14 मुकाबलों में 9 जीत दर्ज कीं. हैदराबाद की बल्लेबाजी इस सीजन बेहद आक्रामक नजर आई और कई मुकाबलों में टीम ने विरोधियों पर पूरी तरह दबाव बनाया.
दूसरी ओर Rajasthan Royals ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया. युवा कप्तान Riyan Parag की कप्तानी में राजस्थान ने 14 में से 8 मैच जीते. टीम की ताकत उसकी संतुलित बल्लेबाजी और डेथ ओवरों की गेंदबाजी रही है.
बारिश हुई तो किसे होगा फायदा?
एलिमिनेटर मुकाबले में रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो लीग स्टेज में ऊपर रहने की वजह से Sunrisers Hyderabad सीधे क्वालीफायर-2 में पहुंच जाएगी. वहीं Rajasthan Royals का सफर समाप्त हो जाएगा. यही कारण है कि राजस्थान की टीम किसी भी हालत में मैच का नतीजा चाहती होगी.
हेड टू हेड
अगर दोनों टीमों के बीच पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो Sunrisers Hyderabad का पलड़ा भारी दिखाई देता है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें अब तक 23 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें हैदराबाद ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं Rajasthan Royals को 9 मैचों में जीत मिली है. आंकड़े साफ बताते हैं कि बड़े मुकाबलों में हैदराबाद अक्सर राजस्थान पर भारी पड़ी है.
मुल्लांपुर की पिच
न्यू चंडीगढ़ का मुल्लांपुर स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार माना जाता है. यहां की पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. शाम के मुकाबले में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है. यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है.
दोनों टीमों में विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है. एक तरफ हैदराबाद के पास तेज रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, तो दूसरी ओर राजस्थान की बल्लेबाजी भी किसी से कम नहीं. ऐसे में फैंस को चौकों-छक्कों से भरा हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
किस टीम का पलड़ा भारी?
मैच प्रिडिक्शन की बात करें तो मुकाबला पूरी तरह कांटे का नजर आ रहा है. हालांकि परिस्थितियां उस टीम के पक्ष में जा सकती हैं जो पहले गेंदबाजी करेगी. दबाव के इस मैच में छोटी-छोटी गलतियां भी हार और जीत का फर्क तय कर सकती हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालते हुए क्वालीफायर-2 का टिकट हासिल करती है.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा/रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल/प्रफुल्ल हिंज, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
ये भी पढ़ें: मुल्लांपुर की पिच नंबर-4 पर भिड़ेंगे हैदराबाद और राजस्थान, जानें बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे मिलेगा फायदा