स्प्लिट्सविला की इस कंटेस्टेंट ने उर्फी के बॉयफ्रेंड को किया KISS, इस इंफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर किया दावा

एमटीवी स्प्लिट्सविला का नया सीजन शुरू होते ही शो में ड्रामा और कंट्रोवर्सी ने भी एंट्री मार ली है. इस बार भी उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज में नजर आ रही हैं. शो के पहले ही एपिसोड में उस वक्त हलचल मच गई, जब एक इंफ्लुएंसर ने बड़ा दावा किया.

Splitsvilla contestant niharika tiwari kissed uorfi javed boyfriend social media influencer big claim video viral
Image Source: Social Media

एमटीवी स्प्लिट्सविला का नया सीजन शुरू होते ही शो में ड्रामा और कंट्रोवर्सी ने भी एंट्री मार ली है. इस बार भी उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज में नजर आ रही हैं. शो के पहले ही एपिसोड में उस वक्त हलचल मच गई, जब उर्फी के सामने कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी आईं. निहारिका को देखते ही उर्फी ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह उन्हें पहले से जानती हैं और बाहर उनसे जुड़ा एक विवाद भी चर्चा में रहा है.


उर्फी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया. यूजर्स तरह-तरह की कहानियां जोड़ने लगे. इसी बीच एक कंटेंट क्रिएटर श्रुति मिश्रा ने एक वीडियो शेयर कर ऐसा दावा कर दिया, जिसने इस पूरे मामले को और हवा दे दी. श्रुति का कहना था कि उर्फी और निहारिका के बीच अनबन की वजह एक पुरानी पार्टी से जुड़ा किस्सा है.

श्रुति मिश्रा का दावा क्या है?

श्रुति मिश्रा के मुताबिक, एक पार्टी में उर्फी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थीं, जहां निहारिका भी मौजूद थीं. दावा किया गया कि उसी पार्टी में निहारिका ने उर्फी के बॉयफ्रेंड को उनके सामने किस कर लिया था. श्रुति ने यह भी कहा कि यह पूरी घटना शराब के नशे में हुई थी और तभी से दोनों के बीच तनाव बना हुआ है.

उर्फी जावेद ने आरोपों को किया खारिज

इन दावों के सामने आते ही उर्फी जावेद ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने श्रुति की वीडियो पर कमेंट करते हुए साफ शब्दों में लिखा कि यह सब झूठ है और लोग मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं. उर्फी ने साफ किया कि इस तरह की बातें बेबुनियाद हैं और सच्चाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

निहारिका तिवारी का भी आया जवाब

सिर्फ उर्फी ही नहीं, बल्कि निहारिका तिवारी ने भी इन आरोपों पर चुप्पी नहीं साधी. उन्होंने कमेंट में लिखा कि किसी ऐसे इंसान के बारे में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बोलना, जिससे आप कभी मिले भी नहीं हों, बेहद अजीब है. निहारिका ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अगर कहानियां गढ़कर पैसा कमाया जा सकता है, तो लोग ऐसा करते रहेंगे.

ड्रामा से भरे सीजन का आगाज

गौरतलब है कि 9 जनवरी से स्प्लिट्सविला 16 की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन को सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं. वहीं उर्फी जावेद और निया शर्मा शो में ‘मिसचीफ मेकर’ की भूमिका में नजर आ रही हैं. इस बार शो की थीम ‘पैसा या प्यार’ रखी गई है. एमटीवी रोडीज के विनर गुल्लु भी इस सीजन का हिस्सा हैं. शुरुआती विवाद को देखते हुए साफ है कि यह सीजन आगे और भी ज्यादा ड्रामा लेकर आने वाला है.

यह भी पढ़ें: निक की बाहों में 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा, एक ने बाल सवारे तो दूजे ने....इसी कैमेस्ट्री पर फैंस हुए फिदा