निक की बाहों में 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा, एक ने बाल सवारे तो दूजे ने....इसी कैमेस्ट्री पर फैंस हुए फिदा

Golden Globes 2026: बॉलिवुड गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ भारत बल्कि हॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं. इसी क्रम में हॉलीवुड में इस समय सबसे फेमस अवॉर्ड शो हुआ. जिसका नाम 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स है.

Priyanka Chopra and Nick Jonas at red carpet Golden Globes 2026
Image Source: Social Media

Golden Globes 2026: बॉलिवुड गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ भारत बल्कि हॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं. इसी क्रम में हॉलीवुड में इस समय सबसे फेमस अवॉर्ड शो हुआ. जिसका नाम 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स है. इस अवॉर्ड में नया अंदाज देखने मिला. अवॉर्ड शो में भारत की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ मौजूद थी. कई अन्य हस्तियां भी अवॉर्ड शो का हिस्सा रहीं.  प्रियंका इस बार अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं, लेकिन उनकी एंट्री ने उन्हें शो की सबसे बड़ी हाइलाइट बना दिया.

पति निक जोनस के साथ हाथों में हाथ डाले रेड कारपेट पर कदम रखते ही प्रियंका ने साफ कर दिया कि लाइमलाइट किसकी है. कैमरों की फ्लैश लाइट्स के बीच यह पावर कपल पूरे कॉन्फिडेंस और स्टाइल के साथ नजर आया. भारत में उनकी काफी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. 

रेड कारपेट पर छाया पावर कपल का जादू

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई. दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे का साथ थामे रखा, बल्कि कैमरों के सामने बेफिक्र होकर प्यार भी जाहिर किया. कभी आंखों-आंखों में खोए नजर आए, तो कभी हल्के-फुल्के अंदाज़ में एक-दूसरे को संवारते दिखे. प्रियंका जहां प्यार से निक की बो-टाई ठीक करती दिखीं, वहीं निक भी हजारों कैमरों के सामने पत्नी के बाल संवारते नजर आए. ये कैंडिड मोमेंट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैंस ने इस जोड़ी को “परफेक्ट पावर कपल” कहना शुरू कर दिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Iyan Amjad (@iyan.amjad)

प्रियंका के ग्लैमरस लुक ने लूटी महफिल

लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्लैमर उनके लिए नेचुरल है. डार्क ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में प्रियंका बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लग रही थीं. इस आउटफिट के साथ उन्होंने डायमंड से जड़ा स्टेटमेंट नेकपीस कैरी किया, जिसके सेंटर में ड्रेस से मैच करता स्टोन उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था. हेयरस्टाइल में मिडिल पार्टिशन के साथ हल्की वेवी लुक में खुले बाल, वहीं मेकअप में स्मोकी आइज़, डिफाइंड आईलाइनर और न्यूड लिप्स ने उनके लुक को परफेक्ट फिनिश दिया. हर एंगल से प्रियंका एक इंटरनेशनल डीवा की तरह नजर आईं.

निक जोनस भी नहीं रहे पीछे

प्रियंका के साथ कदम से कदम मिलाते हुए निक जोनस भी ब्लैक टक्सीडो में बेहद हैंडसम दिखे। उनका क्लासिक और चार्मिंग अंदाज़ प्रियंका के ग्लैमरस लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था. रेड कारपेट पर दोनों की बॉन्डिंग ने यह साफ कर दिया कि स्टाइल और प्यार का ये कॉम्बिनेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निक का वीडियो

अवॉर्ड नाइट से पहले निक जोनस ने प्रियंका के साथ एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. वीडियो में दोनों म्यूजिक पर झूमते और डांस करते नजर आए. निक ने इसे मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट किया—“मॉम एंड डै आज रात बाहर रहेंगे.” यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. गोल्डन ग्लोब्स 2026 की इस शाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकॉन हैं—और निक जोनस के साथ उनकी जोड़ी हर मंच पर खास बन जाती है.

यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल विनर, पाताल लोक में की एक्टिंग...कौन थे प्रशांत तमांग? 43 की उम्र में हुआ निधन; CM ममता ने जताया दुख