South OTT Releases: जो लोग घर बैठे मनोरंजन का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए ये हफ्ता काफी खास रहने वाला है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते साउथ की एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं. चाहे आप एक्शन, रोमांस, थ्रिलर या फिर हल्के-फुल्के ड्रामा की तलाश में हों, इस वीक की ओटीटी लिस्ट में हर मूवी का मजा है. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-सी फिल्में आपकी वॉच लिस्ट में होनी चाहिए.
'डकैत'
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ये एक्शन रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे उतनी सफलता नहीं मिली. अगर आप थिएटर में इसे मिस कर गए थे, तो अब घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं.
'वाझा 2'
मलयालम कॉमेडी ड्रामा 'वाझा 2' को अब जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. हाशिर एच द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी. जैसे कलाकारों की परफॉर्मेंस इसे और मजेदार बनाती है.
'लव इंश्योरेंस कंपनी'
प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी की फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. ये साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी. इसे आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं.
'लव मॉकटेल 3'
कन्नड़ फिल्म 'लव मॉकटेल 3' को अब ZEE5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है. प्रिय कृष्ण और मिलान नागराज की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. हल्का-फुल्का और इमोशनल कंटेंट चाहने वालों के लिए यह फिल्म बिल्कुल सही है.
'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम'
डार्क कॉमेडी प्रेमियों के लिए 'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' नेटफ्लिक्स पर 8 मई से स्ट्रीम हो रही है. सईजू कुरुप, जगदीश और सूरज वेंजारामूडु फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. अगर आपको सस्पेंस और ह्यूमर का मेल पसंद है, तो इसे मिस न करें.
'सैटन: द डार्क'
तमिल हॉरर थ्रिलर 'सैटन: द डार्क' अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म में फ्रेड्रिक जॉन, आयरा पलक और चंदिनी तमिलारासन नजर आए. इसे मणिकंदन रामलिंगम ने डायरेक्ट किया है और हॉरर थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह फिल्म काफी रोमांचक साबित होगी.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 51वें दिन भी 'धुरंधर 2' की कमाई जारी, बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, अब तक कितना हुआ कलेक्शन?